Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद: सेल्फी के चक्कर में गई जान, यमुना में गिरे 21 साल के युवक का तीसरे दिन मिला शव

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 07:04 AM (GMT+05:30)

    फरीदाबाद में मंझावली पुल पर सेल्फी लेते समय यमुना नदी में गिरे 21 वर्षीय युवक टीटू का शव तीसरे दिन चांदपुर गांव के पास झाड़ियों में फंसा मिला। पुलिस औ ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. फरीदाबाद में सेल्फी लेते समय युवक यमुना में गिरा।

    2. 21 वर्षीय टीटू का शव तीसरे दिन बरामद हुआ।

    3. पुलिस और एसडीआरएफ ने दो दिन तलाशी अभियान चलाया।

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। तिगांव थाना क्षेत्र स्थित मंझावली पुल पर सेल्फी लेने के दौरान यमुना नदी में गिरे 21 वर्षीय युवक का शव तीसरे दिन चांदपुर गांव के पास नदी किनारे झाड़ियों में फंसा मिला। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पिछले दो दिनों से लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

    शव मिलने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया गया।तिगांव थाना प्रभारी रनबीर ने बताया कि मृतक की पहचान टीटू उर्फ चिंटू (21) निवासी सिहावली गांव संभल उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

    संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा

    प्रारंभिक जांच के अनुसार टीटू यहां नचौली गांव की कालोनी में अपने चाचा के पास आया हुआ था। 24 जुलाई की सुबह टीटू अपने दोस्त धर्मेंद्र के साथ मंझावली पुल पर गया था। दोनों के बीच रेस लगाने की बात हुई।

    इसी दौरान धर्मेंद्र के कहने पर टीटू पुल की बाउंड्री पर चढ़कर यमुना नदी के साथ सेल्फी लेने लगा। सेल्फी लेते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह सीधे यमुना नदी में जा गिरा। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

    खबरें और भी

    झाड़ियों में फंसा मिला शव

    सूचना मिलते ही तिगांव थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची तथा नदी में सर्च अभियान शुरू किया। लगातार दो दिन तक चले अभियान के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिला। रविवार को तीसरे दिन चांदपुर गांव के पास यमुना नदी किनारे झाड़ियों में एक शव फंसा दिखाई दिया।

    एसडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाला, जिसकी पहचान टीटू उर्फ चिंटू के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर स्वजन को सूचना दे दी है। प्रारंभिक जांच में घटना हादसा प्रतीत हो रही है। पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

    यह भी पढ़ें- दक्षिण चीन सागर में डूबा वियतनामी जहाज, बचाए गए 45 लोग; 17 अब भी लापता

    यह भी पढ़ें- आधे घंटे की बारिश में खुली प्रशासन के दावों की पोल, जलभराव से डूबा यमुनापार का इलाका