Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद का नीलम-बीके रोड बनेगा हाईटेक मॉडल कॉरिडोर, अब नहीं लगेगा जाम; साइकिल ट्रैक की भी तैयारी

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 07:55 PM (IST)

    फरीदाबाद में नीलम से बीके चौक तक 350 मीटर सड़क को एफएमडीए 3.71 करोड़ रुपये से मॉडल बनाएगा। इस परियोजना में ग्रीन बेल्ट, साइकिल ट्रैक, स्लिप रोड और नाल ...और पढ़ें

    फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से नीलम बीके चौक रोड को बनाया जाएगा माॅडल। जागरण

    फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से नीलम बीके चौक रोड को बनाया जाएगा माॅडल। जागरण

    HighLights

    1. 3.71 करोड़ रुपये से नीलम-बीके चौक मार्ग की मरम्मत

    2. सड़क पर ग्रीन बेल्ट, साइकिल ट्रैक और स्लिप रोड का निर्माण

    3. नाले को पक्का करने से जलभराव और जाम से मिलेगी राहत

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। बड़खल विधानसभा क्षेत्र के सबसे व्यस्त नीलम और बीके रोड को एफएमडीए की ओर से मॉडल बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए एफएमडीए की ओर से 3.71 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

    सड़क के दोनों तरफ ग्रीन बेल्ट बनाई जाएगी। इसके साथ साईकिल ट्रैक और स्लिप रोड तैयार होगी। सड़क सुधार के साथ इस कॉरिडाेर पर चल रहे नाले को पक्का करने और बीके चौक तक स्लिप रोड के निर्माण से ट्रैफिक और जलभराव जैसी दो बड़ी समस्याओं के समाधान की उम्मीद बढ़ गई है।

    एनआईटी और सोहना रोड की तरफ से आने वाले वाले इस सड़क से होकर नीलम फ्लाईओवर पार करते हुए नेशनल हाइवे में प्रवेश करते हैं। नीलम से बीके चौक तक 350 मीटर लंबी सड़क एफएमडीए के प्रमुख बाजार, बीके अस्पताल, औद्योगिक क्षेत्र और राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग है। प्रतिदिन हजारों वाहन इस रास्ते से गुजरते हैं। सुबह और शाम के समय यहां पर लंबा जाम लग जाता है।

    जलभराव मेंं लोगाें को करना पड़ता है परेशानी का सामना

    इस सड़क पर जलभराव की खराब स्थिति बार बार होने वाले ट्रैफिक जाम और जलभराव की समस्या के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

    जिला अस्पताल के सामने स्थित निगम कार्यालय व एनआईटी बस स्टैंड जाने वाला प्रमुख मार्ग होने के कारण एफएमडीए ने सड़क पर फुटपाथ, हरित पट्टी, लाइटिंग और अन्य शहरी सुविधाएं विकसित करने की योजना बनाई है।

    अधिकारियों का मानना है कि नाले के पक्के होने से वर्षा जल की निकासी बेहतर होगी और सड़क पर पानी जमा होने की समस्या काफी हद तक कम होगी। साथ ही स्लिप रोड बनने से विभिन्न दिशाओं से आने वाले वाहनों की आवाजाही बेहतर होगी तथा ट्रैफिक दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी।

    इस सड़क को मॉडल बनाने को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही लोगों को जमीनी स्तर पर भी काम नजर आने लगेगा।
    कपिल पठानिया, कार्यकारी अभियंता, एफएमडीए

    यह भी पढ़ें- मिनटों में ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद, लिंक रोड से सुपरफास्ट होगी कनेक्टिविटी; दिल्ली के चक्कर से छुटकारा


    खबरें और भी