Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मिनटों में ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद, लिंक रोड से सुपरफास्ट होगी कनेक्टिविटी; दिल्ली के चक्कर से छुटकारा

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 07:12 PM (IST)

    फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाले मंझावली पुल के संपर्क मार्ग का निर्माण मानसून के बाद शुरू होगा। लोक निर्माण विभाग ने सड़क के लिए किसानों से जम ...और पढ़ें

    ग्रेटर नोएडा को फरीदाबाद से जोड़ने के लिए हरियाणा की इसी सड़क से जुड़ेगी लोक निर्माण विभाग की लिंक रोड। जागरण

    ग्रेटर नोएडा को फरीदाबाद से जोड़ने के लिए हरियाणा की इसी सड़क से जुड़ेगी लोक निर्माण विभाग की लिंक रोड। जागरण

    HighLights

    1. मंझावली पुल संपर्क मार्ग का 1.7 किमी लंबा निर्माण होगा

    2. मानसून के बाद शुरू होगा मंझावली पुल संपर्क मार्ग का निर्माण

    3. फरीदाबाद-ग्रेटर नोएडा आवाजाही आसान, समय की बचत होगी

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। फरीदाबाद से ग्रेटर नोएडा को सीधे सड़क कनेक्टिविटी के लिए यमुना नदी पर बने मंझावली पुल के संपर्क मार्ग का निर्माण मानसून के बाद शुरू होगा।

    लोक निर्माण विभाग सड़क के लिए किसानों से क्रय की गई जमीन पर कब्जा ले रहा है। विभाग को सड़क निर्माण के लिए 66 करोड़ रुपये पहले ही बजट जारी हो चुका है। सड़क निर्माण से फरीदाबाद व ग्रेटर नोएडा के बीच आवाजाही आसान, समय और ईंधन की बचत होगी।

    36 साल पुरानी योजना ने 2014 में पकड़ी रफ्तार

    हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच की दूरी कम करने और लोगों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए यमुना नदी पर पुल बनाकर फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा को सीधे जोड़ने की योजना बनी थी। 36 साल पहले बनी इस योजना ने 2014 में रफ्तार पकड़ी।

    हरियाणा की ओर पुल व सड़क निर्माण काफी पहले हो चुका है, लेकिन उत्तर प्रदेश में 1.7 किमी लंबी सड़क का निर्माण अभी तक शुरू नहीं हो पाया है, जबकि दिसंबर 25 में सांसद डाॅ. महेश शर्मा, राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर, हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन कर चुके हैं।

    मानसून के बाद शुरू होगा मिट्टी भराव का कार्य

    सड़क के 4.99 हे. जमीन 130 किसानों की सहमति से ली गई है, लेकिन किसानों से जमीन का कब्जा लोक निर्माण विभाग को नहीं मिल पाया था। विभाग का दावा है कि जमीन का कब्जा अब ले लिया गया है, लेकिन मानसून में सड़क का काम शुरू करना संभव नहीं है।

    खबरें और भी

    मानसून के बाद मिट्टी का काम शुरू किया जाएगा। यमुना नदी क्षेत्र होने के कारण चार मीटर तक मिट्टी का भराव करना होगा। इसके बाद ही सड़क का निर्माण शुरू होगा, लेकिन वर्षा समाप्त होते ही पूर्व निर्मित सड़क की मरम्मत व चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा।

    चार लेन सड़क और मरम्मत का काम भी होगा

    पुल पर आवाजाही के लिए लोक निर्माण विभाग को 1.7 किमी लंबी चार लेन की सड़क का निर्माण करना है। इसके अलावा एक किमी सड़क को 10 मीटर चौड़ा व ग्रेटर नोएडा के हिस्से में बनी ढाई किमी सड़क की मरम्मत होगी। यह काम नई सड़क के निर्माण से पहले ही पूरा कर लिया जाएगा।

    लोगों को मिलेगी जाम से राहत

    मंझावली पुल संपर्क मार्ग के निर्माण से समय व ईंधन दोनों की बचत होगी। नोएडा, ग्रेटर नोएडा व फरीदाबाद के लोगों के लिए आवाजाही आसान होगी। खासकर नौकरी पेशा लोगों के लिए समय की बचत होगी।

    अभी फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा के बीच आवाजाही के लिए दिल्ली होकर या ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर आने जाने का विकल्प है। जाम का सामना करने के साथ समय भी अधिक लगता है।

    हालांकि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से नोएडा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी के लिए बन रहे लिंक एक्सप्रेसवे से भी फरीदाबाद की राह असान हो जाएगी।

    मंझावली पुल संपर्क मार्ग के लिए जमीन पर कब्जा लेने की कार्रवाई हो रही है। मानसून बाद सड़क के लिए मिट्टी आदि का काम होगा। पहले से बड़ी सड़क की मरम्मत की जाएगी।

    - कंचन वर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

    यह भी पढ़ें- फेसबुक पर 'जर्मन मेम' से दोस्ती पड़ी भारी, राजकोट युवक से 36 लाख की ठगी; ग्रेटर नोएडा से तीन अफ्रीकी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा के गांव की गलियां बनीं 'धान का खेत', कीचड़ में रोपाई कर ग्रामीणों ने जताया अनोखा विरोध