कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचेंगे संजय दत्त, फरीदाबाद में दो दिन सुनेंगे हार की वजहें और भविष्य की रणनीति
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त फरीदाबाद में दो दिवसीय दौरे पर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। वे लोकसभा-विधानसभा चुनाव में हार के कारणों पर चर्चा कर पार्ट ...और पढ़ें

फाइल फोटो।
HighLights
संजय दत्त फरीदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से दो दिवसीय संवाद करेंगे।
लोकसभा-विधानसभा चुनाव में हार के कारणों पर चर्चा होगी।
भाजपा के खिलाफ पार्टी को मजबूत करने की कार्ययोजना बनेगी।
सुभाष डागर, फरीदाबाद। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त जिला फरीदाबाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के दिल की व्यथा सुनने के लिए दो दिवसीय प्रवास दौरे पर आ रहे हैं।
वह कार्यकर्ताओं से लोकसभा व विधानसभा चुनाव में हार के कारणों को जानेंगे और भविष्य में भाजपा के खिलाफ किसी तरह से पार्टी को मजबूती से खड़ा किया जाए, इसे लेकर उनके विचार सुनेंगे। वह एक कार्ययोजना भी तैयार करेंगे।
हर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग सत्र में बुलाया
हर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग सत्र में बुलाया है। हर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और नेताओं को अपने विचार रखने के लिए डेढ़ घंटे का समय दिया है।
वह रात को यहीं पार्टी कार्यालय में ही प्रवास करेंगे और शुक्रवार सुबह जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक लेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं में उनके आगमन को लेकर काफी उत्साह है। क्योंकि लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बाद जिला कार्यकारिणी घोषित होने के बाद पहली बार कोई बड़ा नेता उनके दिल की बात को सुनने के लिए आ रहा।
कार्यकर्ताओं को अब लगने लगा है कि जिले में संगठन की दृष्टि से मजबूती से काम किया जा रहा है। अब दूसरे कांग्रेस के बड़े नेताओं की तरह किसी पर्यटन स्थल या सरकारी विश्राम गृह की बजाय पार्टी कार्यालय में पहुंच कर कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने सभी क्षेत्रों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को सूचना तथा एजेंडा सौंप दिया है।