Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद में रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ HVPNL का अधिकारी, 30 हजार रुपये लेते ही विजिलेंस ने दबोचा

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 06:58 AM (IST)

    हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (HVPNL) के कार्यकारी अभियंता दीपक गर्ग को फरीदाबाद में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए सतर्कता ब्यूरो ने गिरफ्ता ...और पढ़ें

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    HighLights

    1. HVPNL के कार्यकारी अभियंता दीपक गर्ग गिरफ्तार।

    2. 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़े गए।

    3. विजिलेंस टीम ने फरीदाबाद में की कार्रवाई।

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी) की टीम ने हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएनएल) के कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) दीपक गर्ग को 30 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

    आरोपित के खिलाफ एसवी एंड एसीबी थाना फरीदाबाद में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

    ब्यूरो के अनुसार शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि सेक्टर-23 स्थित एचवीपीएनएल टीएस डिवीजन में तैनात एक्सईएन दीपक गर्ग उसके लंबित बिलों का भुगतान जारी करने के बदले 30 हजार रिश्वत की मांग कर रहा था।

    एसीबी की तटीम ने रंगे हाथों दबोचा

    शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने पहले आरोपों का सत्यापन किया। शिकायत सही पाए जाने पर योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया गया। ट्रैप के दौरान शिकायतकर्ता ने तय योजना के अनुसार आरोपित को रिश्वत की रकम सौंपी।

    जैसे ही एक्सईएन ने 30 हजार लिए, पहले से तैनात एसवी एंड एसीबी की टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

    यह भी पढ़ें- 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया नारनौल का फायरमैन, विजिलेंस टीम ने की कार्रवाई

    यह भी पढ़ें- बिहार ट्रांसफर-पोस्टिंग रिश्वतकांड में राजन जायसवाल से पूछताछ जारी, सामने आ रहे चौंकाने वाले राज