विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Faridabad: कैफे की आड़ में चल रहा था हुक्का बार, पुलिस ने छापेमारी कर एक पकड़ा; बरामद किया तरल निकोटिन

By Abhishek SharmaEdited By: Nitin Yadav
Published: Sun, 15 Oct 2023 03:22 PM (IST)

थाना सेक्टर-17 पुलिस ने सब्जी मंडी सेक्टर-16 में स्थित कैफे-52 में हुक्का बार चलाकर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ ...और पढ़ें

Faridabad: कैफे की आड़ में चल रहा था हुक्का बार।
Faridabad: कैफे की आड़ में चल रहा था हुक्का बार।

HighLights

  1. कैफे की आड़ में चल रहा था हुक्का बार
  2. पुलिस ने छापेमारी में बरामद किया तरल निकोटिन

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। थाना सेक्टर-17 पुलिस ने सब्जी मंडी सेक्टर-16 में स्थित कैफे-52 में हुक्का बार चलाकर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान हुक्का बार में काम करने वाले विनीत जंगालिया नाम के 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य लोग मौके से भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को सूचना मिली कि सब्जी मंडी सेक्टर-16 में दुकान नंबर-17 के प्रथम तल पर कैफे-52 की आड़ में हुक्का बार चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। कैफे के काउंटर पर एक 19 वर्षीय युवक मिला। उसने अपना नाम विनीत जंगालिया बताया और वह महात्मा गांधी कॉलोनी बाल्मिकी बस्ती में का निवासी है, जबकि अन्य पुलिस को देखकर मौके से भाग गए।

यह भी पढ़ें: Faridabad Suicide: ASI ने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या, घरेलू विवाद के कारण मौत को लगाया गले

बरामद किया तरल निकोटिन: पुलिस

कैफे की जांच की गई तो मेज पर चिलम सहित दो हुक्के चालू हालते में थे। इसके अलावा पुलिस ने तरल रूप में एक निकोटिन भी बरामद की है। इसके अलावा तीन सफेद रंग के पैकेट भी पुलिस को मिले हैं। इनमें से एक पैकेट बंद, जबकि दो खुले हुए हैं।

विनीत ने पुलिस को बताया कि वह कैफे में नौकरी करता है, जबकि यह बाड़ माेहल्ला निवासी गुरुदल का कैफे हैं। पुलिस ने कोटपा एवं प्वाइजन एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: Delhi: आतिशी ने शिक्षण भ्रमण से लौटे शिक्षकों से जाना अनुभव, कहा- स्कूलों में तैयार करें सकारात्मक माहौल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।