अब आसान होगा नोएडा-फरीदाबाद का सफर, नितिन गडकरी ने शाहपुर एक्सेस कंट्रोल सिक्स लेन हाईवे का किया निरीक्षण
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने फरीदाबाद के सेक्टर-65 शाहपुर एक्सेस कंट्रोल सिक्स लेन हाईवे का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्हो ...और पढ़ें

हाईवे का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी। फोटो: जागरण
HighLights
नितिन गडकरी ने फरीदाबाद शाहपुर सिक्स लेन हाईवे का निरीक्षण किया
कालिंदी कुंज में आधुनिक हाईवे परियोजना का प्रस्तुतीकरण किया
नोएडा-फरीदाबाद के बीच यात्रा अब और आसान होगी
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी सोमवार को सेक्टर-65 शाहपुर एक्सेस कंट्रोल सिक्स लेन हाईवे के निरीक्षण के लिए पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने पूरे जंक्शन के मैप को काफी बारीकी से देखा और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। मंत्री करीब 10 मिनट तक वहां रुके और उसके बाद आगे रवाना हो गए। उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और सांसद रमेश बिधूड़ी भी मौजूद रहे।
कालिंदी कुंज में हाईवे परियोजना की दी जानकारी
इससे पहले नितिन गडकरी कालिंदी कुंज पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकारों के सामने आधुनिक छह लेन एक्सेस कंट्रोल हाईवे परियोजना का प्रस्तुतीकरण किया। उन्होंने परियोजना की विशेषताओं और इसके महत्व के बारे में जानकारी दी।
कालिंदी कुंज से निकलने के बाद उनका काफिला मीठापुर पहुंचा, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वे फरीदाबाद सेक्टर-65 जंक्शन की ओर रवाना हुए।
फरीदाबाद की ओर जाते समय रास्ते में भी कई स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने नितिन गडकरी का स्वागत किया। पूरे दौरे के दौरान सुरक्षा और प्रशासनिक इंतजाम भी कड़े रहे।
यह भी पढ़ें- सैनी सरकार का बड़ा फैसला, गुरुग्राम-फरीदाबाद समेत NCR में सीएनजी-इलेक्ट्रिक गाड़ियों से ही चलेंगी ओला-उबर
यह भी पढ़ें- 15 मिनट में नोएडा से फरीदाबाद, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का आखिरी 9 किमी हिस्सा तैयार; कल नितिन गडकरी करेंगे निरीक्षण