Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद: बारिश ने खोली सूरजकुंड रोड की पोल, पुलिया का बड़ा हिस्सा धंसा; कभी भी हो सकता है हादसा

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 04:48 PM (GMT+05:30)

    दो दिन की लगातार बारिश से फरीदाबाद में सूरजकुंड रोड पर पुलिया का एक बड़ा हिस्सा धंस गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है। स्था ...और पढ़ें

    2 दिन हुई लगातार वर्षा के कारण सूरजकुंड रोड पर पुलिया का एक हिस्सा धंसा। जागरण

    2 दिन हुई लगातार वर्षा के कारण सूरजकुंड रोड पर पुलिया का एक हिस्सा धंसा। जागरण

    HighLights

    1. लगातार बारिश से सूरजकुंड रोड पर पुलिया धंसी।

    2. राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ा, हादसे की आशंका।

    3. स्थानीय लोगों ने तत्काल मरम्मत और जांच की मांग की।

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। दो दिन हुई लगातार वर्षा की वजह से सूरजकुंड रोड पर पुलिया का बड़ा हिस्सा धंस गया है। यह हिस्सा सिद्वदाता आश्रम और एमवीएन के बीच में है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है।

    सड़क धंसने के कारण मार्ग की हालत खराब हो गई है और यहां किसी भी समय हादसा होने की आशंका बनी हुई है। रात के समय समस्या और बढ़ जाएगी, क्योंकि सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से को दूर से आसानी से देखा नहीं जा सकता। वैसे भी इस सड़क पर अंधेरा रहता है।

    सड़कों की गुणवत्ता की खुली पोल

    वाहन चालकों के अनुसार वर्षा के दौरान शहर की कई सड़कों की गुणवत्ता की पोल खुलकर सामने आ गई है। सूरजकुंड क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में सड़क का धंसना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

    लोगों ने मांग की है कि संबंधित विभाग मौके का निरीक्षण कर धंसे हुए हिस्से की तुरंत मरम्मत कराए और सड़क के नीचे की स्थिति की भी जांच की जाए, ताकि दोबारा सड़क धंसने की समस्या न हो।

    सिर्फ खानापूर्ति नहीं, जांच हो

    लोगों का कहना है कि केवल गड्ढे को भरकर खानापूर्ति करने के बजाय सड़क धंसने के कारणों की जांच की जानी चाहिए। यदि पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है या सड़क के नीचे मिट्टी कमजोर हो गई है तो उसका भी स्थायी समाधान जरूरी है।

    खबरें और भी

    स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले सड़क को सुरक्षित बनाया जा सके। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के अनुसार धंसे हुए हिस्से को जल्द ठीक करा दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- नारनौल में भारी बारिश के बीच ढही 100 साल पुरानी हवेली, मलबे की चपेट में आया बिजली का पोल; टला बड़ा हादसा

    यह भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा पर ब्रेक! जम्मू बेस कैंप से आज कोई जत्था रवाना नहीं, 11 अगस्त तक भारी बारिश के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन