Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दरिंदगी की सारी हदें पार… गैंगरेप के बाद घुमाते रहे दरिंदे, फिर चलती कार से फेंका; महिला के चेहरे पर आए 12 टांके

    Updated: Wed, 31 Dec 2025 03:45 PM (IST)

    फरीदाबाद में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ऑटो का इंतजार कर रही महिला को दो युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने क ...और पढ़ें

    फरीदाबाद में महिला के साथ कार में सामूहिक दुष्कर्म किया। जागरण

    फरीदाबाद में महिला के साथ कार में सामूहिक दुष्कर्म किया। जागरण

    HighLights

    1. फरीदाबाद में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चलती कार से फेंका।

    2. महिला के चेहरे पर गंभीर चोटें, 12 टांके आए।

    3. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया, वैन बरामद।

    डिजिटल डेस्क, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में एक महिला के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी गईं। महिला रात में ऑटो का इंतजार कर रही थी, तभी कार सवार दो युवक वहां पहुंचे और महिला को लिफ्ट देने के बहाने से कार में बैठा लिया।

    इसके बाद आरोपी युवक महिला को उसके बताए पते पर ले जाने के बजाय दूसरी जगह ले गए। महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसको धमकाया और फिर उसके शरीर पर नोचना शुरू कर दिया। इस दौरान महिला चीखती रही लेकिन, दरिंदों का दिल नहीं पसीजा। इसके बाद दोनों आरोपियों ने कार में ही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

    दरिंदगी के बाद चलती कार से फेंककर भागे दरिंदे

    फरीदाबाद में हुई इस खौफनाक वारदात ने हर किसी को दहला दिया है। दरिंदों ने महिला के साथ सिर्फ सामूहिक दुष्कर्म ही नहीं बल्कि चलती कार से उसे फेंक दिया। महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई है। बताया गया कि महिला के चेहरे पर 12 टांके आए हैं। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

    दो आरोपी गिरफ्तार, वैन भी बरामद

    फरीदाबाद पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई वैन भी बरामद कर ली है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में हैवानियत: महिला को कार में लिफ्ट देकर किया दुष्कर्म, बीच सड़क पर फेंक कर हो गए फरार

    पीड़िता की आपबीती सुन सहम गई थी बहन

    कोतवाली थाना क्षेत्र के कल्याणपुरी इलाके में रहने वाली महिला ने बताया कि दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी उसको रातभर गाड़ी में घुमाते रहे। फिर सुबह तीन बजे एसजीएम नगर स्थित मुल्ला होटल के पास फेंककर चले गए। 

    यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में चलती कार में महिला से गैंगरेप करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल वैन भी बरामद

    बताया कि इसके बाद पीड़िता ने अपनी बहन को फोन किया और पूरा घटनाक्रम बताया। पीड़िता की आपबीती सुनकर उसकी बहन भी सहम गई।

    यह भी पढ़ें- चलती कार में चीखती रही महिला, नोचते रहे दरिंदे; रात में तीन बजे आया कॉल... आपबीती सुन दहल उठा बहन का दिल