Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा का तबादला, IAS यशेंद्र सिंह बने नए कमिश्नर

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 05:30 PM (IST)

    हरियाणा सरकार ने फरीदाबाद नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा का तबादला कर दिया है। उनकी जगह आईएएस अधिकारी यशेंद्र सिंह को फरीदाबाद का नया निगम आयुक्त और ...और पढ़ें

    निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा का तबादला, यशेंद्र सिंह बने फरीदाबाद के नए कमिश्नर। फाइल फोटो

    निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा का तबादला, यशेंद्र सिंह बने फरीदाबाद के नए कमिश्नर। फाइल फोटो

    HighLights

    1. धीरेंद्र खड़गटा का फरीदाबाद से तबादला हुआ।

    2. यशेंद्र सिंह फरीदाबाद के नए निगम आयुक्त बने।

    3. खड़गटा को चिकित्सा शिक्षा विभाग में नई जिम्मेदारी मिली।

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। हरियाणा सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं।

    इसके तहत फरीदाबाद नगर निगम आयुक्त और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) धीरेंद्र खड़गटा का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह आईएएस अधिकारी यशेंद्र सिंह को दोनों पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    यशेंद्र सिंह इससे पहले हरियाणा सरकार के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में निदेशक और विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे। अब उन्हें नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

    वहीं, धीरेंद्र खड़गटा को चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव बनाया गया है। साथ ही उन्हें राज्य परिवहन विभाग के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

    धीरेंद्र खड़गटा पिछले करीब दो वर्षों से फरीदाबाद नगर निगम और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड का कार्यभार संभाल रहे थे। 

    यह भी पढ़ें- रोहतक के नए डीसी बने प्रदीप दहिया, सचिन गुप्ता का हुआ तबादला

    यह भी पढ़ें- कुल्लू रेव पार्टी मामले में अब SDM का भी होगा तबादला, DC व SP बदलने के बाद सरकार ने हाई कोर्ट में रखा पक्ष