Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Weather Today: बढ़ने वाली है ठंड! मौसम का बदलेगा मिजाज, दो दिन होगी बारिश; तापमान में होगी गिरावट

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Wed, 25 Oct 2023 08:18 AM (GMT+05:30)

    Haryana Weather Today हरियाणा में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 28 और ...और पढ़ें

    हरियाणा में 28 और 29 अक्टूबर को मौसम परिवर्तनशील रहेगा।
    हरियाणा में 28 और 29 अक्टूबर को मौसम परिवर्तनशील रहेगा।

    HighLights

    1. हरियाणा में 28 और 29 अक्टूबर को मौसम परिवर्तनशील रहेगा।
    2. दो दिन बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है।
    3. बारिश होने से तापमान में गिरावट होगी।

     जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। Haryana Weather Today: हरियाणा में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

    मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, हरियाणा में 28 और 29 को मौसम परिवर्तनशील रहेगा। ऐसे में बादलवाई रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

    27 अक्टूबर तक खुश्क रहेगा हरियाणा का मौसम

    राज्य में मौसम आमतौर पर 27 अक्टूबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरपश्चिमी हवाएं चलने से राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने की संभावना है।

    वहीं, रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। परंतु एक कमजोर पश्चिमिविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 28 व 29 अक्टूबर के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाई होने की संभावना है। जिससे रात्रि तापमान में फिर से हल्की बढ़ोतरी संभावित है।

    किसानों की बढ़ सकती है मुश्किलें

    अगर ऐसा होता है तो किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती है। इस समय धान की कटाई का कार्य चल रहा है। जिले में 65 प्रतिशत धान की कटाई का कार्य पूरा हो चुका है।

    जाखल, टोहाना, कुला व रतिया क्षेत्र में इस बार बाढ़ आने के कारण पछेती धान की रोपाई हुई थी। यहीं कारण है कि इस क्षेत्र में धान की कटाई धीमी चल रही है। मौसम विभाग ने 28 व 29 को मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी करने के बाद अब उठान कार्य भी तेज हो जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Haryana Weather Today: हरियाणा में आज भी बरसेंगे बदरा, बारिश बढ़ाएगी ठंड; न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट

    मानसून सीजन में कितनी हुई बरसात

    मानसून सीजन में होती है बरसात : 260.06, इस बार हुई बरसात : 151.05, सामान्य से कम हुई बरसात : 42 प्रतिशत (नोट : यह बरसात एमएम) में है।

    यह भी पढ़ें- Haryana Weather Today: आज से अगले दो दिनों तक मौसम में रहेगा बदलाव, तापमान में होगी बढ़ोतरी; जानिए पूरा अपडेट

    खबरें और भी