Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Weather Today: बढ़ेगी ठंड! आज से बदलेगा हरियाणा का मौसम, दो दिन तक बरसेंगे बदरा; गिरेगा पारा

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Fri, 27 Oct 2023 07:51 AM (IST)

    Haryana Weather Today हरियाणा के मौसम में आज बदलाव देखने को मिल सकता है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में परिवर्तन देखा जा सकता है। ...और पढ़ें

    हरियाणा में दो दिन बारिश होने की संभावना है।
    हरियाणा में दो दिन बारिश होने की संभावना है।

    HighLights

    1. हरियाणा में दो दिन बारिश होने की संभावना है।
    2. बारिश होने से न्यूनतम तापमान में कमी होगी।
    3. कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव होगा।

    जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। Haryana Weather Today: हरियाणा के मौसम में आज बदलाव देखने को मिल सकता है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में परिवर्तन देखा जा सकता है।

    मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, हरियाणा में दो दिन हल्की बूंदाबांदी और अधिकतर स्थानों पर बादल छाए रहने की संभावना है। हरियाणा में आज और कल यानी 28 अक्टूबर और 29 अक्टूबर को बारिश होने की संभावना जताई गई है।

    न्यूनतम तापमान में होगी कमी

    वहीं, अधिकतर स्थानों पर बादल छाए रहेंगे। अगर ऐसा होता है तो किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती है। अगर बरसात होती है तो न्यूनतम तापमान में और कमी आ सकती है। अब न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे चल रहा है। वहीं, अधिक तेज बरसात होने की उम्मीद कम है।

    वीरवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान में कमी थी, लेकिन बादलवाई के कारण यह तापमान भी बढ़ने वाला है।

    अब जाने मानसून सीजन में कितनी हुई है

    बरसात मानसून सीजन में होती है बरसात : 260.06, इस बार हुई बरसात : 151.05 सामान्य से कम हुई बरसात : 42 प्रतिशत नोट: यह बरसात एमएम में है।

    यह भी पढ़ें- Haryana Weather Today: बढ़ने वाली है ठंड! मौसम का बदलेगा मिजाज, दो दिन होगी बारिश; तापमान में होगी गिरावट

    अब जाने कैसा रहेगा तापमान

    कमजोर पश्चिमिविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 28 व 29 अक्टूबर के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाई होने की संभावना है। जिससे रात्रि तापमान में फिर से हल्की बढ़ोतरी संभावित है। इस दौरान बादलवाई रहने की संभावना है। किसान मौसम को देखकर ही सरसों व गेहूं की बिजाई करेंगे।

    यह भी पढ़ें- Haryana Weather: हरियाणा में दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, हल्की बूंदाबांदी और छाएंगे बादल; तापमान में होगी गिरावट

    खबरें और भी