Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Weather: हरियाणा में दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, हल्की बूंदाबांदी और छाएंगे बादल; तापमान में होगी गिरावट

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Thu, 26 Oct 2023 07:58 AM (GMT+05:30)

    Haryana Weather Today हरियाणा में दो दिन बाद फिर से मौसम में बदलाव देखने के लिए मिल सकता है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके चलते मौसम ...और पढ़ें

    हरियाणा में आज मौसम साफ रहेगा (फाइल फोटो)
    हरियाणा में आज मौसम साफ रहेगा (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. हरियाणा में आज मौसम साफ रहेगा।
    2. प्रदेश में 28 और 29 अक्टूबर को बूंदाबांदी होने की संभावना है।
    3. बारिश होने से तापमान में गिरावट होगी।

    जागरण संवाददाता, हिसार। Haryana Weather Today: हरियाणा में दो दिन बाद फिर से मौसम में बदलाव देखने के लिए मिल सकता है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते मौसम में दो दिन बाद परिवर्तन के आसार जताए गए हैं।

    कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। मौसम में बदलाव होने से तापमान में गिरावट होगी। वहीं, रात को ज्यादा ठंड महसूस की जा सकती है।

    हरियाणा में आज मौसम साफ रहेगा

    मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, हरियाणा में आज मौसम साफ रहेगा। साथ ही रात और सुबह के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। अधिकारियों ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है जिसका असर मैदानी क्षेत्रों में भी पड़ रहा है, यही वजह है कि आने वाले दिन सर्दी बढ़ सकती है। अगर ऐसा होता है तो किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती है।

    धान की कटाई हुई पूरी

    इस समय धान की कटाई का कार्य चल रहा है। जिले में 65 प्रतिशत धान की कटाई का कार्य पूरा हो चुका है। जाखल, टोहाना, कुला व रतिया क्षेत्र में इस बार बाढ़ आने के कारण पछेती धान की रोपाई हुई थी। यहीं कारण है कि इस क्षेत्र में धान की कटाई धीमी चल रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Haryana Weather Today: बढ़ने वाली है ठंड! मौसम का बदलेगा मिजाज, दो दिन होगी बारिश; तापमान में होगी गिरावट

    आगे कैसा रहेगा मौसम

    राज्य में मौसम आमतौर पर आज और कल खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरपश्चिमी हवाएं चलने से राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने की संभावना है। रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। परंतु एक कमजोर पश्चिमिविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 28 व 29 अक्टूबर के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाई होने की संभावना है। जिससे रात्रि तापमान में फिर से हल्की बढ़ोतरी संभावित।

    यह भी पढ़ें- Haryana Weather Today: हरियाणा में आज भी बरसेंगे बदरा, बारिश बढ़ाएगी ठंड; न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट