Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-रेवाड़ी रेल रूट पर 7 अक्टूबर को 6 घंटे का बड़ा ब्लॉक, 25 से ज्यादा ट्रेनें होंगी प्रभावित

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 07:40 PM (IST)

    दिल्ली-रेवाड़ी रेलखंड पर 7 अक्टूबर को ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली लगाने के लिए छह घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। इससे 25 से अधिक ट्रेनें प्रभावित होंगी, ...और पढ़ें

    ट्रैक पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग का काम किया जाएगा। फोटो: सांकेतिक

    ट्रैक पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग का काम किया जाएगा। फोटो: सांकेतिक

    HighLights

    1. दिल्ली-रेवाड़ी रेलखंड पर 7 अक्टूबर को छह घंटे का ब्लॉक

    2. ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली स्थापित करने के लिए कार्य होगा

    3. 25 से अधिक ट्रेनें प्रभावित, कुछ रद्द या मार्ग परिवर्तित

    जागरण संवाददाता, पटौदी। दिल्ली-रेवाड़ी रेलखंड पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली शुरू करने के लिए उत्तर रेलवे ने सात अक्टूबर को छह घंटे का ट्रैफिक ब्लाॅक घोषित किया है।

    इस दौरान 25 से अधिक मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। कई ट्रेनों को रद किया गया है, कुछ का मार्ग बदला जाएगा और कुछ विलंब से संचालित होंगी।

    रेलवे के अनुसार, दिल्ली सराय रोहिल्ला, पटौदी रोड, दिल्ली कैंट और पालम स्टेशनों के बीच अप एवं डाउन दोनों लाइनों पर कार्य किया जाएगा।

    कई स्टेशनों का स्टॉपेज होगा प्रभावित 

    ब्लाॅक के कारण दिल्ली-रेवाड़ी मार्ग की बजाय कई ट्रेनों का संचालन दिल्ली-रोहतक-भिवानी-रेवाड़ी मार्ग से होगा, जिससे गुरुग्राम, गढ़ी हरसरू, पटौदी रोड, पालम और दिल्ली कैंट सहित कई स्टेशनों पर ठहराव प्रभावित रहेगा।

    दैनिक रेल यात्री संघ के अध्यक्ष योगिन्द्र चौहान ने कहा कि लंबे समय से इस रेलखंड पर आटोमैटिक सिग्नलिंग की मांग की जा रही थी। इसके लागू होने से ट्रेनों का संचालन अधिक सुचारु रूप से होगा, सिग्नल के लिए अनावश्यक प्रतीक्षा कम होगी और समयबद्धता तथा लाइन क्षमता में सुधार आएगा।

    यह भी पढ़ें- मिनटों में ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद, लिंक रोड से सुपरफास्ट होगी कनेक्टिविटी; दिल्ली के चक्कर से छुटकारा