Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट टिकट के नाम पर ठगी, गुरुग्राम पुलिस ने दबोचा फर्जी वेबसाइट बनाने वाला BCA स्टूडेंट

    Updated: Wed, 13 May 2026 12:55 PM (IST)

    गुरुग्राम पुलिस ने दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के फर्जी टिकट बेचने वाले गिरोह के एक और सदस्य प्रियांशु कुशवाह को गिरफ्तार किया है। उसने जोमैटो जैसी फर्ज ...और पढ़ें

    दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट टिकट के नाम पर ठगी करने वाला दबोचा। फोटो: आर्काइव

    दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट टिकट के नाम पर ठगी करने वाला दबोचा। फोटो: आर्काइव

    HighLights

    1. दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट टिकट धोखाधड़ी में गिरफ्तारी

    2. फर्जी जोमैटो जैसी वेबसाइट बनाकर की ठगी

    3. वेबसाइट डिजाइनर प्रियांशु कुशवाह गुरुग्राम से पकड़ा गया

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के काॅन्सर्ट टिकटों की बिक्री के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के एक और सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

    आरोपित की पहचान उत्तराखंड के उधम सिंह नगर निवासी प्रियांशु कुशवाह के रूप में हुई है। उसने जोमैटो के नाम से मिलती-जुलती वेबसाइट तैयार कर लोगों को झांसे में लिया।

    थाना साइबर दक्षिण पुलिस के अनुसार 17 सितंबर 2024 को जोमेटो की ओर से शिकायत दी गई थी कि कुछ लोग कंपनी के नाम से फर्जी वेबसाइट और ई-मेल आईडी बनाकर काॅन्सर्ट टिकट बेच रहे हैं।

    आरोपितों ने वेबसाइटें तैयार की थीं। साथ ही इंस्टाग्राम के माध्यम से टिकट बिक्री का प्रचार किया जा रहा था। जबकि काॅन्सर्ट टिकटों की आधिकारिक बिक्री केवल जोमेटो के प्लेटफाॅर्म से ही होनी थी।

    पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित प्रियांशु कुशवाह को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। इस मामले में नितिन और विष्णु नाम के दो आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। साइबर पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने कितने लोगों को निशाना बनाया और ठगी की रकम किन खातों में ट्रांसफर की गई।

    पांच हजार रुपये में बनाई थी फर्जी वेबसाइट

    जांच में सामने आया कि प्रियांशु ने अन्य आरोपित नितिन के कहने पर फर्जी वेबसाइट डिजाइन की थी। इसके एवज में उसे पांच हजार रुपये मिले थे। आरोपित ने वर्ष 2024 में गाजियाबाद से बीसीए की पढ़ाई पूरी की थी और वर्तमान में देहरादून में फ्रीलांसर वेबसाइट डिजाइनर के रूप में काम कर रहा था।

    यह भी पढ़ें- साइबर सिटी में पानी हुआ महंगा, गुरुग्राम नगर निगम ने 5% बढ़ाया Water Tax; 1 अप्रैल से नई दरें भी लागू

    यह भी पढ़ें- Sonia Gandhi की तबीयत बिगड़ी, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती; Rahul Gandhi ने टाला केरल दौरा

    यह भी पढ़ें- 'ये केवल धोखाधड़ी नहीं, पूरे हेल्थ सिस्टम पर हमला', गुरुग्राम के फर्जी मेडिक्लेम केस में कोर्ट सख्त; जमानत से इनकार