Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एल्विश यादव फायरिंग केस: पैसों के विवाद में अपने ही बिजनेस पार्टनर ने रची थी साजिश, पुलिस ने दबोचा

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 05:25 AM (IST)

    गुरुग्राम पुलिस ने यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर हुई फायरिंग मामले में छठे आरोपी भविष्य दहिया को गिरफ्तार किया है। भविष्य, एल्विश का बिजनेस पार्टनर है ...और पढ़ें

    एल्विश यादव। फाइल फोटो

    एल्विश यादव। फाइल फोटो

    HighLights

    1. एल्विश यादव के घर फायरिंग मामले में छठी गिरफ्तारी।

    2. गिरफ्तार आरोपी भविष्य दहिया, एल्विश का बिजनेस पार्टनर।

    3. वित्तीय विवाद के कारण रची गई थी फायरिंग की साजिश।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। पिछले साल अगस्त में यूट्यूबर एल्विश यादव के सेक्टर 57 स्थित घर पर हुई फायरिंग के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने छठे आरोपित को गिरफ्तार किया है।

    इसकी पहचान रोहतक के सेक्टर 34 सनसिटी निवासी भविष्य दहिया के रूप में की गई। पकड़ा गया आरोपित एल्विश का बिजनेस पार्टनर है।

    पुलिस के अनुसार 17 अगस्त 2025 की सुबह करीब सवा पांच बजे सेक्टर 57 में एल्विश यादव के घर पर तीन अज्ञात हमलावरों ने बाइक पर आकर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। सूचना मिलने पर सेक्टर 56 थाना पुलिस और ईआरवी टीम मौके पर पहुंची।

    विदेश में बैठे गैंगस्टर ने ली थी जिम्मेदारी

    घर के ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर गोलियों के निशान और खाली कारतूस मिले थे। एल्विश के पिता की शिकायत पर सेक्टर 56 थाने में मामला दर्ज किया गया था। विदेश में बैठे एक गैंग्सटर ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट जारी कर इस घटना की जिम्मेदारी ली थी।

    अपराध शाखा सेक्टर 43 की टीम ने शुक्रवार को मामले में रोहतक से भविष्य दहिया को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि भविष्य और एल्विश बिजनेस पार्टनर थे।

    वित्तीय विवाद और पैसे के लालच के चलते भविष्य ने एक अन्य आरोपित के साथ मिलकर साजिश रची और आरोपितों की मदद से फायरिंग करवाई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब तक छह आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आगे की जांच जारी है।

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम एनकाउंटर: 10 करोड़ की रंगदारी के लिए तीन महीने गैंगस्टर के निशाने पर था कारोबारी

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम एनकाउंटर: लग्जरी लाइफ का लालच, फिर अपराध का दलदल... ऐसे गैंग्सटरों के जाल में फंस रहे गरीब युवा

    खबरें और भी