Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम के सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास आग का कहर, जलकर राख हुईं कई झुग्गियां

    Updated: Sun, 26 Apr 2026 12:29 AM (IST)

    गुरुग्राम के सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास झुग्गियों में भीषण आग लग गई, जिससे कई झुग्गियां जलकर राख हो गईं। दमकल विभाग आग बुझाने में जुटा है, हालांकि ...और पढ़ें

    सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित झुग्गियों में अचानक आग लगी। (फोटो- वीडियो ग्रैब)

     सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित झुग्गियों में अचानक आग लगी। (फोटो- वीडियो ग्रैब)

    HighLights

    1. सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास झुग्गियों में आग लगी।

    2. कई झुग्गियां जलकर राख, कोई हताहत नहीं हुआ।

    3. एनसीआर में ऐसी घटनाओं पर सुरक्षा चिंताएं बढ़ीं।

    पीटीआई, नई दिल्ली। शहर के सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित झुग्गियों में अचानक आग लगने की घटना सामने आई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग से कई झुग्गियां जलकर राख हो गईं

    फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग की टीमें आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हैं।

    एनसीआर में बढ़ रहीं ऐसी घटनाएं

    गौरतलब है कि हाल के दिनों में एनसीआर के कई शहरों में झुग्गियों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आई हैं। दिल्ली, गाजियाबाद और अब गुरुग्राम की घटनाओं ने सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    यह भी पढ़ें- पानीपत के मित्तल मेगा मॉल में लगी भीषण आग, 850 से अधिक लोग थे अंदर; मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां