सिलिंडर की कालाबाजारी के बीच साइबर सिटी में पसरा सन्नाटा, सड़कों से गायब हुए खाने-पीने के ठेले
साइबर सिटी गुरुग्राम में एलपीजी सिलिंडर की कथित कालाबाजारी पर प्रशासन की सख्ती और जांच की खबरों के बाद सड़कों से खाने-पीने के ठेले गायब हो गए हैं। इफक ...और पढ़ें

फरीदाबाद में महंगा हुआ सिलिंडर तो जलने लगा तंदूर। जागरण
HighLights
साइबर सिटी में एलपीजी कालाबाजारी पर सख्ती का असर।
इफको चौक, एमजी रोड से खाने-पीने के ठेले गायब।
छोटे कारोबारियों की रोजी-रोटी पर पड़ा गहरा असर।
संजय गुलाटी, गुरुग्राम। साइबर सिटी में एलपीजी सिलिंडर की कथित कालाबाजारी को लेकर चल रही चर्चाओं और सख्ती की खबरों का असर अब साइबर सिटी की सड़कों पर भी साफ दिखाई देने लगा है।
इफको चौक, एमजी रोड, एमजी, सिकन्दरपुर, द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन के साथ सेक्टर 31, सेक्टर 15 के साथ शहर के विभिन्न रोड सड़क किनारे रोजाना लगने वाले खाने-पीने के ठेले अचानक गायब हो गए हैं, जिससे पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ नजर आ रहा है।
सड़कों के किनारे पसरा सन्नाटा
जहां आम दिनों में छोले कुलचा, छोले भठूरे, आलू पूरी, चाट, पकौड़ी, मोमोज और चाय के ठेलों पर लोगों की भीड़ लगी रहती थी, वहीं अब सड़क किनारे खाली जगहें दिखाई दे रही हैं।

एमजी रोड मेट्रो स्टेशन के बाहर पसरा सन्नाटा। जागरण
इफको चौक पर बनी दुकानों के संचालकों का कहना है कि कालाबाजारी को लेकर प्रशासन की सख्ती और लगातार हो रही जांच की खबरों के बाद कई ठेला संचालकों ने फिलहाल अपने ठेले नहीं लगाए हैं।
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम प्रशासन की एडवाइजरी के बाद भी नहीं रुकी कालाबाजारी, शहर में 3300 में बिक रहा 900 वाला सिलिंडर
स्थिति सामान्य होने का इंतजार
कुछ ठेला संचालकों का कहना है कि वे स्थिति सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं। ठेले बंद होने से कई छोटे कारोबारियों की रोजी-रोटी पर भी असर पड़ा है। रोज कमाकर खाने वाले ठेला संचालकों का कहना है कि यदि स्थिति जल्दी सामान्य नहीं हुई तो उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
-1773392788531.jpeg)
एमजी रोड पर पसरा सन्नाटा। जागरण
हालांकि प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी तरह की अनियमितता की जानकारी तुरंत संबंधित विभाग को दें। फिलहाल साइबर सिटी की सड़कों पर ठेलों के गायब होने से असामान्य शांति और सन्नाटा देखने को मिल रहा है।