Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम में अवैध RMC प्लांटों पर गरजा बुलडोजर, SDO ने ध्वस्त कराए पक्के निर्माण

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 08:49 AM (IST)

    मानेसर नगर निगम ने गुरुग्राम में अवैध रूप से संचालित पांच रेडी मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) प्लांटों को ध्वस्त किया। यह कार्रवाई डीटीपी राजेंद्र शर्मा के ने ...और पढ़ें

    अवैध रूप से चल रहे आरएमसी प्लांट पर इस तरह चलाया गया बुलडोजर। जागरण

    अवैध रूप से चल रहे आरएमसी प्लांट पर इस तरह चलाया गया बुलडोजर। जागरण

    HighLights

    1. मानेसर निगम ने पांच अवैध आरएमसी प्लांट तोड़े।

    2. बिना अनुमति और वैध दस्तावेजों के चल रहे थे प्लांट।

    3. डीटीपी राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में हुई यह कार्रवाई।

    जागरण संवाददाता, मानेसर (गुरुग्राम)। गुरुग्राम में मानेसर नगर निगम की एन्फोर्समेंट शाखा ने शुक्रवार शाम तक निगम क्षेत्र में अवैध निर्माण और बिना अनुमति संचालित रेडी मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) प्लांटों को तोड़ा। कार्रवाई नगर निगम के डीटीपी राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ शशिकांत की मौजूदगी में की गई।

    निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए गढ़ी बसई रोड पर बने श्री बालाजी आरएमसी, इंफ्रा मार्केट कंक्रीट, एटूवी आरएमसी, श्री राम आरएमसी और शिवम रेडीमिक्स के प्लांटों को तोड़ा गया।

    अवैध निर्माणों को हटाया

    अधिकारियों के अनुसार, सभी प्लांट आवश्यक अनुमति और वैध दस्तावेजों के बिना संचालित किए जा रहे थे। कार्रवाई के दौरान बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माणों को हटाया गया। मौके पर भारी पुलिस बल और नगर निगम की टीम तैनात रही।

    इकाइयों के दस्तावेजों की जांच की

    डीटीपी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि कार्रवाई से पहले संबंधित इकाइयों के दस्तावेजों की जांच की गई थी और नियमों का पालन नहीं पाए जाने पर कार्रवाई की गई।

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम के पॉश इलाके में तोड़े सर्वेंट और गार्ड रूम, हाई कोर्ट के आदेश पर जमकर गरजा बुलडोजर

    उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में बिना अनुमति किसी भी प्रकार की औद्योगिक, व्यावसायिक गतिविधि संचालित नहीं होने दी जाएगी। अवैध इकाइयों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।