गुरुग्राम: बास्केटबॉल कोर्ट में खेलते समय गिरा पोल, बच्चे की रीढ़ में फ्रैक्चर; नौ महीने में चौथी बार हादसा
गुरुग्राम की अंतरिक्ष हाइट्स सोसायटी में बास्केटबॉल पोल गिरने से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आया है। निवासियों ...और पढ़ें

सेक्टर-84 स्थित अंतरिक्ष हाइट्स सोसायटी में बास्केटबॉल खेलने के दौरान अचानक जंग लगा बास्केटबॉल पोल गिरा एक बच्चे।
HighLights
अंतरिक्ष हाइट्स में बास्केटबॉल पोल गिरने से बच्चा घायल।
घायल कार्तिक दलाल की रीढ़ की हड्डी में तीन जगह फ्रैक्चर।
सोसायटी प्रबंधन की लापरवाही पर निवासियों ने उठाए सवाल।
संवाद सहयोगी, नया गुरुग्राम। गुरुग्राम के सेक्टर-84 स्थित अंतरिक्ष हाइट्स सोसायटी में सोमवार शाम करीब 7:15 बजे बड़ा हादसा हो गया। सोसायटी के बास्केटबॉल कोर्ट में खेल रहे बच्चों के दौरान अचानक बास्केटबॉल का पोल गिर गया।
इस हादसे में डॉ. दलाल के पुत्र कार्तिक दलाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य बच्चे बाल-बाल बच गए। घायल कार्तिक को तुरंत आरवी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि उनकी रीढ़ की हड्डी में तीन स्थानों पर फ्रैक्चर आए हैं। नौ महीने में चौथी बार हादसा हुआ है।
लंबे समय से लगा था जंग
सोसायटी के निवासियों का आरोप है कि बास्केटबॉल का पोल लंबे समय से जंग लगा हुआ था और उसे जमीन पर भी सही तरीके से नहीं लगाया गया था। खिलाड़ियों और अन्य निवासियों ने कई बार इसकी खराब स्थिति की शिकायत सोसायटी प्रबंधन से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि यह हादसा पूरी तरह लापरवाही का परिणाम है।
प्रत्यक्षदर्शियों और निवासियों का यह भी आरोप है कि हादसे के बाद सोसायटी के किसी भी आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि ने मौके पर पहुंचकर घायल बच्चे और उसके परिवार की सहायता नहीं की। इससे लोगों में प्रबंधन के प्रति नाराजगी और बढ़ गई।
पहले भी होती रही हैं घटनाएं
निवासियों का कहना है कि सोसायटी में लंबे समय से रखरखाव की स्थिति खराब बनी हुई है। पहले भी इमारत का प्लास्टर गिरने, लिफ्ट खराब होने और आवारा कुत्तों की समस्या जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
खबरें और भी
बच्चों के खेलने के उपकरण भी सुरक्षित नहीं बताए जा रहे हैं। उनका आरोप है कि रखरखाव के लिए एकत्र की जाने वाली राशि के उपयोग में पारदर्शिता और जवाबदेही का अभाव है। साथ ही, जो निवासी समस्याओं को उठाते हैं, उन्हें परेशान करने और झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दिए जाने के भी आरोप लगाए गए हैं।
निवासियों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें- एटा में बारिश से हादसा, नगला पुढ़ियार में गिरा पुराना टिनशेड; तीन महिलाएं दबीं...एक की मौत
यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में ब्रह्म पूजा के दौरान बड़ा हादसा, पीपल की डाल गिरने से दो बच्चों की मौत, आठ श्रद्धालु घायल