Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम: बहन पर रखता था गंदी नजर, विरोध करने पर बोला जानलेवा हमला; भाई को आए 25 टांके और लव जिहाद का आरोप

    Updated: Mon, 18 May 2026 08:57 AM (IST)

    गुरुग्राम के न्यू पालम विहार में एक युवक ने युवती पर बुरी नजर रखने के विरोध में उसके परिवार पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। ...और पढ़ें

    घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रतीकात्मक तस्वीर

    घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. युवक ने युवती पर बुरी नज़र रखने पर हमला किया।

    2. ढाबा संचालक और परिवार पर धारदार हथियारों से वार।

    3. विश्व हिंदू परिषद ने लव जिहाद का आरोप लगाया।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में बजघेड़ा थाना क्षेत्र के न्यू पालम विहार में हमले का मामला सामना आया है। बताया गया कि विशेष समुदाय का युवक एक युवती पर गंदी नजर रखता था। युवती के परिवार वालों ने इसका विरोध किया तो युवक ने हमला कर दिया।

    न्यू पालम विहार निवासी एक युवक के ढाबे पर वह युवक काम काम करता था। मुस्लिम युवक ढाबा संचालक की चचेरी बहनों पर गंदी नजर रखता था। जब बहनों ने इसकी शिकायत अपने भाई से की तो उसने युवक को काम से निकाल दिया।

    ढाबा संचालक को 25 टांके आए

    वहीं, रविवार को आरोपी युवक ने अपने साथियों संग ढाबा संचालक और उसके परिवार पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला बोल दिया। ढाबा संचालक को 25 टांके आए, जबकि अन्य परिजनों को भी चाकू मारकर घायल किया गया।

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में टैक्सी ड्राइवरों ने छात्रा से की बदसलूकी, 37 मिनट तक कार में कैद रही लड़की

    पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, विश्व हिंदू परिषद ने इस घटना की निंदा की है। कहा कि विशेष समुदाय के युवक ने हिंदू युवती को लव जिहाद में फसाने की कोशिश की। परिषद ने थाना पुलिस से मामले की गहराई से जांच करने के मांग की है।

    खबरें और भी