गुरुग्राम में टैक्सी ड्राइवरों ने छात्रा से की बदसलूकी, 37 मिनट तक कार में कैद रही लड़की
गुरुग्राम के सेक्टर-49 में एक मामूली सड़क हादसे के बाद टैक्सी ड्राइवरों ने 12वीं की छात्रा के साथ बदसलूकी की। छात्रा 37 मिनट तक कार में बंद रही और पुल ...और पढ़ें
-1778271086616_m.webp)
गुरुग्राम में सड़क हादसे के बाद टैक्सी ड्राइवरों ने 12वीं की छात्रा के साथ की बदसलूकी। (AI Generated Image)
HighLights
मामूली हादसे के बाद टैक्सी ड्राइवरों ने की बदसलूकी।
छात्रा 37 मिनट तक कार में बंद रही, मांगी मदद।
पुलिस पहुंचने में हुई देरी, मामले की जांच जारी।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सेक्टर-49 स्थित पार्क व्यू सिटी-2 के पास मामूली सड़क हादसे के बाद टैक्सी ड्राइवरों द्वारा 12वीं की छात्रा के साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। छात्रा ने डर के चलते कार का सेंट्रल लाक लगाकर खुद को अंदर बंद कर लिया और मां को वीडियो कॉल कर मदद मांगी। इस दौरान वह 37 मिनट तक कार में कैद रही। घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सेक्टर-67 निवासी महिला के अनुसार, उनकी बेटी गुरुवार को परीक्षा देकर अपनी सहेली को छोड़ने के बाद ड्राइवर के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान एक कैब से कार की हल्की टक्कर हो गई। आरोप है कि टक्कर के बाद कई टैक्सी ड्राइवर मौके पर पहुंच गए और कार चालक के साथ हाथापाई शुरू कर दी।
छात्रा ने पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल कर मांगी मदद
महिला ने बताया कि आरोपितों ने कई बार कार का दरवाजा खोलकर उनकी बेटी को बाहर निकालने का प्रयास किया। सहमी छात्रा कार में बैठकर रोने लगी और पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल कर मदद मांगी। आरोप है कि पहली काल शाम 5:02 बजे की गई, लेकिन पुलिस करीब 37 मिनट बाद मौके पर पहुंची।
उन्होंने और उनकी बेटी ने 20 से अधिक बार पुलिस को फोन किया। इसके बावजूद समय पर मदद नहीं मिली। महिला ने आरोप लगाया कि बाद में आरोपियों से पीछा छुड़ाने के लिए दो हजार रुपये देकर समझौता करना पड़ा।
खबरें और भी
मामले की जांच में देरी की हो रही पड़ताल
गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने कहा कि मामला सोशल मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम और मौके पर पहुंचने में हुई देरी की जांच कर रही है।