गुरुग्राम में हिंदू और मुस्लिम युवती ने रचाया समलैंगिक विवाह, परिजनों ने पुलिस में शिकायत की
सोहना, गुरुग्राम में एक हिंदू और मुस्लिम युवती ने समलैंगिक विवाह कर लिया, जिसके बाद उनके परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। दोनों युवतियों ने मंदि ...और पढ़ें

हिंदू और मुस्लिम युवती ने किया समलैंगिक विवाह। (AI Generated Image)
HighLights
सोहना में हिंदू-मुस्लिम युवतियों का समलैंगिक विवाह।
परिजनों ने पुलिस में दर्ज कराई ऑनलाइन शिकायत।
युवतियों ने सुरक्षा मांगी, मंदिर में शादी का दावा।
संवाद सहयोगी, सोहना (गुरुग्राम)। सोहना के वार्ड-19 में रह रही एक हिंदू और मुस्लिम युवती के समलैंगिक विवाह का मामला सामने आया है। जानकारी सामने आते ही युवतियों के स्वजन ने स्थानीय थाने में आनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
दोनों युवतियां मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं। पिछले कुछ समय से सोहना के वार्ड-19 में रह रही हैं। शुक्रवार शाम पुलिस टीम के साथ स्वजन पहुंचे। पुलिस और स्वजनों के पहुंचने की खबर फैलते ही मोहल्ले में लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों के स्वजन ने पुलिस को बताया कि वे लंबे समय से अपनी बेटियों की तलाश कर रहे थे।
मंदिर में किया विवाह
वहीं दोनों युवतियों ने पुलिस के सामने बयान दिया कि वे लंबे समय से सहेली हैं। अब साथ रहना चाहती हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने एक मंदिर में विवाह कर लिया है। युवतियों ने प्रशासन और सरकार से सुरक्षा की मांग की है।
युवतियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें अपने स्वजन से जान का खतरा है। उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए। दोनों युवतियां बालिग हैं। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें जाने दिया।
यह भी पढ़ें- सोनभद्र में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में हुई शादी, दहेज के लिए पीटकर निकालने का आरोप
यह भी पढ़ें- पति के साथ चार धाम यात्रा से लौट रही नविविवाहिता नंदा देवी एक्सप्रेस से गायब, लक्सर में FIR दर्ज