Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम: कैब में महिला यात्री से अश्लील हरकत, बीटेक पास ड्राइवर महज डेढ़ घंटे में गिरफ्तार

    Updated: Fri, 22 May 2026 12:35 AM (IST)

    गुरुग्राम में एक महिला यात्री के साथ कैब चालक द्वारा अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के डेढ़ घंटे के भीतर ही आरोपी बीटेक इंजीन ...और पढ़ें

    गुरुग्राम में एक महिला यात्री के साथ कैब चालक द्वारा अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है।

    गुरुग्राम में एक महिला यात्री के साथ कैब चालक द्वारा अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है।

    HighLights

    1. गुरुग्राम में महिला यात्री से कैब चालक ने की अश्लील हरकत।

    2. पुलिस ने डेढ़ घंटे में आरोपी बीटेक इंजीनियर को किया गिरफ्तार।

    3. आरोपी विजय कुमार प्रयागराज का निवासी, रैपिडो कैब चलाता था।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। शहर में कैब यात्रा के दौरान महिला यात्री के साथ चालक द्वारा बेहद शर्मनाक अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। गुरुवार दोपहर महिला यात्री ने इसका वीडियो बनाकर पुलिस को शिकायत दी। सदर थाना पुलिस ने डेढ़ घंटे में ही आरोपित चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित बीटेक मैकेनिकल इंजीनियर है। फिलहाल वह गुरुग्राम में रहकर कैब चलाता है।

    गिरफ्तार आरोपित की पहचान प्रयागराज जिले के गांव बनिहारी निवासी 23 वर्षीय विजय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद की है। जानकारी के अनुसार, सेक्टर 47 निवासी महिला साफ्टवेयर इंजीनियर ने सदर थाने में शिकायत दी कि उसने साइबर हब स्थित अपने कार्यालय जाने के लिए रैपिडो कैब बुक की थी। यात्रा के दौरान चालक ने उसके साथ अश्लील हरकत की और आपत्तिजनक इशारे किए।

    महिला द्वारा विरोध करने और वाहन रुकवाने की कोशिश पर आरोपित चालक मौके से फरार हो गया। शिकायत के आधार पर थाना सदर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सदर पुलिस टीम ने तुरंत जांच शुरू की और तकनीकी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपित विजय कुमार को भोंडसी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित रैपिडो प्लेटफार्म के माध्यम से अपनी निजी कार से सवारी ढोने का कार्य करता था। इसी दौरान उसने गुरुवार को महिला साफ्टवेयर इंजीनियर को सवारी के रूप में लिया और थोड़ी दूरी तय करने के बाद अश्लील हरकत की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल आरोपित से गहन पूछताछ की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: गुरुग्राम डीएलएफ में अवैध निर्माण पर हाईकोर्ट का कड़ा रुख, 29 मई को होगी अगली सुनवाई