Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हृदय रोगियों को बड़ी राहत, गुरुग्राम जिला अस्पताल में सिर्फ 10 मिनट में मोबाइल पर मिलेगी ईसीजी रिपोर्ट

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 09:22 AM (IST)

    गुरुग्राम के जिला नागरिक अस्पताल में हृदय रोगियों के लिए टेली-ईसीजी सेवा शुरू की गई है। अब मरीज 10 मिनट में विशेषज्ञ कार्डियोलाजिस्ट द्वारा विश्लेषण क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. जिला नागरिक अस्पताल में टेली-ईसीजी सेवा का शुभारंभ।

    2. हृदय रोगियों को 10 मिनट में मिलेगी मोबाइल पर रिपोर्ट।

    3. विशेषज्ञ कार्डियोलाजिस्ट ऑनलाइन करेंगे रिपोर्ट का विश्लेषण।

    वरुण त्रिवेदी, गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित जिला नागरिक अस्पताल में हृदय रोगियों के लिए टेली-ईसीजी सेवा शुरू हुई है। इस सुविधा के शुरू होने से मरीजों को ईसीजी रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जांच के बाद विशेषज्ञ कार्डियोलाजिस्ट महज 10 मिनट के भीतर आनलाइन रिपोर्ट का विश्लेषण कर मरीज के मोबाइल पर उपलब्ध कराएंगे। इससे समय की बचत होने के साथ मरीजों को विशेषज्ञ सलाह के लिए इधर-उधर भटकना भी नहीं पड़ेगा।

    मुख्यालय की ओर से अस्पताल को दो पोर्टेबल टेली-ईसीजी मशीन उपलब्ध कराई गई हैं। यह सेवा पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मांडल पर शुरू की गई है। पूरी व्यवस्था इंटरनेट आधारित एप के माध्यम से संचालित होगी। अस्पताल में प्रतिदिन करीब 2300 से अधिक ओपीडी पंजीकरण होता है। इसमें करीब 70 हृदय रोगी होते हैं, जिन्हें हृदय आरोग्य केंद्र में उपचार मिलता है।

    अब यह सेवा शुरू होने से अस्पताल मरीजों को राहत मिलेगी। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, ईसीजी जांच पूरी होते ही रिपोर्ट दो मिनट के भीतर आनलाइन विशेषज्ञ कार्डियोलाजिस्ट तक पहुंच जाएगी। इसके बाद विशेषज्ञ रिपोर्ट का विश्लेषण कर मरीज की स्थिति को सामान्य, असामान्य या क्रिटिकल श्रेणी में वर्गीकृत करते हुए अपनी राय वापस भेजेंगे।

    पूरी प्रक्रिया लगभग 10 मिनट में पूरी हो जाएगी। इस सेवा के संचालन के लिए ईसीजी आपरेटरों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है, ताकि जांच और रिपोर्ट भेजने की प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सके।

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में पुरानी बसों की जगह लेंगी 25 नई सीएनजी बसें, 40वीं बैठक में खरीद को मंजूरी

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम: हरेरा के आदेश नहीं मानने वाले बिल्डरों पर शिकंजा, ₹296 करोड़ की वसूली के लिए कुर्क होगी संपत्ति



    जिला नागरिक अस्पताल में दो टेली-ईसीजी मशीन आई हैं। यह सेवा शुरू होने से हृदय रोगियों को समय पर विशेषज्ञ परामर्श मिल सकेगा। गंभीर मरीजों की शीघ्र पहचान होने से उनका उपचार भी बिना देरी शुरू किया जा सकेगा, जिससे आपात स्थितियों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

    -

    - डा. नीना गठवाल, पीएमओ, जिला नागरिक अस्पताल

    खबरें और भी