सिलिंडर देने से मना किया तो खैर नहीं... गुरुग्राम में प्रशासन सख्त, उपभोक्ताओं के लिए जारी की एडवाइजरी
गुरुग्राम जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। यदि गैस एजेंसी रसोई गैस सिलेंडर देने में अनावश्यक देरी करती है या मना करती है, तो ...और पढ़ें

गुरुग्राम प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी। (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। जिला प्रशासन ने शुक्रवार को एडवाइजरी जारी की है। जिसमें बताया गया कि यदि किसी भी उपभोक्ता को गैस एजेंसी द्वारा रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने में अनावश्यक देरी की जाती है या डीलर द्वारा गैस देने से मना किया जाता है, तो उपभोक्ता सीधे संबंधित कंपनी के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
शिकायत मिलने पर संबंधित कंपनी द्वारा मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
भारतगैस और इंडेन के टोल फ्री नंबर
प्रवक्ता ने बताया कि भारत गैस के उपभोक्ता 1800-22-4344, जबकि इंडेन गैस और एचपी गैस के उपभोक्ता 1800-2333-555 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि गैस वितरण में किसी प्रकार की समस्या आती है तो तुरंत हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान करवाएं।
यह भी पढ़ें- LPG संकट के बीच दिल्ली में PNG कनेक्शन की मांग दोगुनी, IGL का दावा- घरों में गैस की आपूर्ति में कोई बाधा नहीं