Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम में 10 दिन में 167 टन धूल-मिट्टी साफ, 88 किमी रोड हुई चकाचक; डीप क्लीनिंग अभियान में बड़ा अपडेट

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 08:39 AM (IST)

    गुरुग्राम नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे डीप क्लीनिंग अभियान के तहत 10 दिनों में 88.72 किलोमीटर सड़कों की सफाई की गई है। इससे शहर स्वच्छ और धूल-मुक्त बन ...और पढ़ें

    नगर निगम गुरुग्राम द्वारा शहर को स्वच्छ, धूल-मुक्त और सुंदर बनाने के लिए चलाया जा रहा।

    नगर निगम गुरुग्राम द्वारा शहर को स्वच्छ, धूल-मुक्त और सुंदर बनाने के लिए चलाया जा रहा। 

    HighLights

    1. गुरुग्राम में 10 दिवसीय डीप क्लीनिंग अभियान जारी।

    2. 88.72 किमी सड़कें साफ, 167 टन धूल-मिट्टी हटी।

    3. अभियान नियमित रहेगा, नागरिकों से सहयोग की अपील।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा शहर को स्वच्छ, धूल-मुक्त और सुंदर बनाने के लिए चलाए जा रहे डीप क्लीनिंग अभियान के तहत विभिन्न जोनों में सफाई कार्य किया जा रहा है। आधुनिक मशीनों और मैकेनिकल संसाधनों की मदद से प्रमुख सड़कों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों की गहन सफाई की जा रही है। बुधवार को निगमायुक्त प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में निगम कार्यालय में आयोजित बैठक में अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई।

    अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान 21 जून से शुरू हुआ था और पिछले 10 दिन में 88.72 किलोमीटर सड़क मार्गों की सफाई की गई है। इस दौरान 167.82 मीट्रिक टन धूल-मिट्टी, 13.86 मीट्रिक टन वेस्ट और 93.13 मीट्रिक टन कचरा हटाया गया है। अभियान के तहत 163 किलोमीटर क्षेत्र को मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों से साफ किया गया और 87.93 किलोमीटर सड़कों की धुलाई एवं स्प्रिंकलिंग की गई है।

    इसके अतिरिक्त 143 बस क्यू शेल्टरों की सफाई भी की गई है। नगर निगम के सभी आठ जोनों में डीप क्लीनिंग अभियान चल रहा है। इस दौरान प्रमुख सड़कें, चौराहे, डिवाइडर, बस स्टाप और व्यस्त मार्गों की विशेष सफाई की जा रही है।

    • जोन-एक में सुभाष चौक से हीरो होंडा चौक
    • जोन-दो में आंबेडकर चौक से वूमेन सेल
    • जोन-तीन में बसई चौक से द्वारका एक्सप्रेसवे
    • जोन-चार में अंबेडकर चौक से सेक्टर-सात कम्युनिटी सेंटर
    • जोन-पांच में सिकंदरपुर से आया नगर बाॅर्डर
    • जोन-छह में राजीव चौक से बख्तावर चौक
    • जोन-सात में सेक्टर-52 और जोन-आठ में ब्रिस्टल चौक से खुशबू चौक तक सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

    अभियान के दौरान मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों, रोड वाशिंग मशीनों और स्प्रिंकलिंग वाहनों का उपयोग किया जा रहा है, ताकि सड़कों पर जमी धूल को प्रभावी ढंग से हटाया जा सके। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा और नागरिकों से अपील की कि वे शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें। बैठक में अतिरिक्त निगमायुक्त यश जालुका, रविंद्र यादव, पूजा चांवरिया, कुशल कटारिया, संयुक्त आयुक्त डाॅ. प्रीतपाल सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम: शादीशुदा निकला प्रेमी, युवती ने जताया विरोध तो केरोसिन डाल जलाकर की हत्या

    यह भी पढ़ें- दिल्ली से गुरुग्राम तक का सफर होगा आसान, बेहतर कनेक्टिविटी का खाका तैयार; केंद्रीय मंत्री ने बताया पूरा रोडमैप

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम: रेलवे में स्पोर्ट्स कोटा के तहत नौकरी दिलाने के नाम पर 30 लाख की ठगी मामले में एक गिरफ्तार