Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम में 12वीं पास युवक चला रहा था फर्जी क्लीनिक, ₹1200 लेकर गर्भपात किट बेचते पकड़ा गया

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 07:49 PM (GMT+05:30)

    गुरुग्राम के घाटा गांव में स्वास्थ्य विभाग ने एक फर्जी क्लीनिक का भंडाफोड़ किया, जहां 12वीं पास युवक कमल महतो बिना डिग्री के मरीजों का इलाज और अवैध गर ...और पढ़ें

    आरोपित कमल महतो।

    आरोपित कमल महतो।

    HighLights

    1. गुरुग्राम में 12वीं पास युवक चला रहा था फर्जी क्लीनिक।

    2. स्वास्थ्य विभाग ने डिकॉय ऑपरेशन से अवैध गर्भपात का खुलासा किया।

    3. आरोपी कमल महतो 1200 रुपये में गर्भपात किट बेचते पकड़ा गया।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गांव घाटा के बंजारा मार्केट में बिना किसी मान्य मेडिकल डिग्री के खुद को डॉक्टर बताकर क्लीनिक संचालन का स्वास्थ्य विभाग ने डिकाय ऑपरेशन के जरिए पर्दाफाश किया। 12वीं पास आरोपित अवैध रूप से गर्भपात कराने के धंधा भी चला रहा था।

    आरोपित की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के दुर्गापुर गांव निवासी कमल महतो (27) हाल निवास बंजारा मार्केट, गांव घाटा के रूप में हुई है। सेक्टर-65 थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    गर्भवती महिलाओं का अवैध गर्भपात कर उनकी जान जोखिम में डाल रहा

    सिविल सर्जन कार्यालय को गुप्त सूचना मिली थी कि कमल महतो नामक युवक गांव घाटा स्थित कमल क्लीनिक में बिना किसी वैध डिग्री के मरीजों का इलाज कर रहा है और गर्भवती महिलाओं का अवैध गर्भपात कर उनकी जान जोखिम में डाल रहा है। सूचना की जांच के लिए पीसीपीएनडीटी और एमटीपी नोडल अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित की गई।

    डिप्टी सिविल सर्जन एवं पीसीपीएनडीटी नोडल अधिकारी डा. देवेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि टीम ने एक गर्भवती महिला को डिकाय ग्राहक बनाकर क्लीनिक भेजा। महिला ने आरोपित से करीब दो माह का गर्भ होने की बात बताई और गर्भपात कराने की इच्छा जताई। कमल महतो ने इसके लिए 1200 मांगे। महिला ने पहले से चिन्हित किए गए नोट उसे दे दिए, जिसके बाद आरोपित ने उसे अनवांटेड किट नामक एमटीपी किट देकर दवा लेने का तरीका भी बताया।

    क्लीनिक से एमटीपी किट, दवाइयां और चिकित्सा उपकरण किए जब्त

    महिला के इशारा करते ही टीम ने क्लीनिक में छापा मारकर आरोपित को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान एक अन्य एमटीपी किट, बड़ी मात्रा में विभिन्न प्रकार की दवाइयां, इंजेक्शन, सिरप, ग्लूकोमीटर, ब्लड प्रेशर मानीटर, स्टेथोस्कोप सहित अन्य चिकित्सा उपकरण भी मिले। आरोपित मौके पर दवाइयों की खरीद-बिक्री, मरीजों के उपचार अथवा गर्भपात संबंधी कोई रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर सका। सेक्टर-65 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-  गुरुग्राम में RWA की शिकायत पर जागे अफसर, CM के आदेश के 2 घंटे के भीतर खुला कम्युनिटी सेंटर का ताला