गुरुग्राम: रेवाड़ी रोड पर लावारिस बोलेरो में मिला युवक का शव, दम घुटने से मौत की आशंका
गुरुग्राम के रेवाड़ी रोड पर एक लावारिस बोलेरो गाड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिला है। ...और पढ़ें

कार में मिला शव। तस्वीर- एआई जनरेटेड
HighLights
गुरुग्राम में बोलेरो गाड़ी में मिला व्यक्ति का शव।
मृतक की पहचान जींद निवासी संजय के रूप में हुई।
पुलिस दम घुटने से मौत की आशंका पर जांच कर रही।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम सेक्टर 93 चौकी क्षेत्र में रेवाड़ी रोड पर लावारिस हालत में खड़ी बोलेरो गाड़ी से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है।
व्यक्ति की मौत कैसे हुई, इसके बारे में अभी कुछ साफ नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।
बताया जाता है कि बोलेरो गाड़ी सोमवार शाम से सड़क किनारे खड़ी थी, मंगलवार सुबह वहां से गुजरने वाले लोगों ने कार के अंदर झांक कर देखा तो उसमें सीट पर व्यक्ति बेसुध पड़ा था। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने गाड़ी से व्यक्ति का शव बरामद किया।
जींद का है मृतक
मृतक की पहचान जींद जिले के नरवाना के रहने वाले संजय के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी में चालक का काम करते थे।
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच के आधार पर पता चला है कि व्यक्ति गाड़ी के अंदर ही सो गया होगा और गाड़ी पूरी तरह बंद होने के कारण दम घुटने से उसकी जान चली गई। सही कारणों की जानकारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिल पाएगी।
पुलिस हर एंगल से जांच कर रही। मृतक के शरीर पर चोट या अन्य किसी तरह के निशान नहीं है। सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम: बहन पर रखता था गंदी नजर, विरोध करने पर बोला जानलेवा हमला; भाई को आए 25 टांके और लव जिहाद का आरोप