Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम में पब्लिक प्लेस पर कूड़ा फेंका तो कटेगा 10,000 का चालान, स्वच्छता के लिए निगम का एक्शन शुरू

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 09:31 AM (IST)

    गुरुग्राम नगर निगम ने पटेल नगर बांध क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा फेंकने पर सख्त कार्रवाई की है। इस उल्लंघन के लिए एक व्यक्ति पर दस हजार रुपये ...और पढ़ें

    गुरुग्राम में कूड़ा फेंकने पर लगा 10 हजार का जुर्माना। फोटो: आर्काइव

    गुरुग्राम में कूड़ा फेंकने पर लगा 10 हजार का जुर्माना। फोटो: आर्काइव

    HighLights

    1. पटेल नगर बांध क्षेत्र में कूड़ा फेंकने पर कार्रवाई

    2. नगर निगम गुरुग्राम ने दस हजार रुपये का चालान किया

    3. स्वच्छता अभियान के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा शहर को स्वच्छ एवं कूड़ा मुक्त बनाए रखने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा एवं मलबा फेंकने वालों के विरुद्ध सख्त प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है।

    पटेल नगर बांध क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा डंप करने के मामले में नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए दस हजार रुपये का चालान किया।

    निरीक्षण के दौरान नगर निगम की टीम ने सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से कूड़ा फेंकते हुए पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार दस हजार रुपये का चालान किया। कार्रवाई के दौरान ही चालान की राशि ऑनलाइन माध्यम से जमा कराई गई।

    नगर निगम गुरुग्राम द्वारा सभी जोनों में नियमित निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, ग्रीन बेल्ट, खाली प्लॉटों एवं अन्य क्षेत्रों में कूड़ा, मलबा या सीएंडडी वेस्ट फेंकने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार चालान एवं दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है।

    नियम तोड़ने वालों पर जारी रहेगी सख्त कार्रवाई

    नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। स्वच्छ गुरुग्राम के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जागरूकता के साथ-साथ प्रवर्तन अभियान भी निरंतर चलाए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- पानी की बर्बादी पर लगेगा फुलस्टॉप, सेंसर तकनीक से सुधरेगा गुरुग्राम का वाटर सिस्टम; 24 घंटे होगी निगरानी

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में फरुखनगर-खेड़ा रोड पर बड़ा हादसा, ईआरवी और वॉटर टैंकर की टक्कर में 2 पुलिसकर्मियों की मौत

    खबरें और भी