Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम नगर निगम में टेंडर घोटाले पर बड़ी कार्रवाई, ड्राफ्ट्समैन की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 03:42 PM (IST)

    नगर निगम गुरुग्राम में टेंडर दस्तावेजों की जांच में गंभीर अनियमितताओं के चलते एचकेआरएन के माध्यम से कार्यरत ड्राफ्ट्समैन सोमबीर की सेवाएं समाप्त कर दी ...और पढ़ें

    एआई जनरेटेड इमेज।

    एआई जनरेटेड इमेज।

    HighLights

    1. टेंडर दस्तावेजों की जांच में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।

    2. एचकेआरएन के ड्राफ्ट्समैन सोमबीर की सेवाएं समाप्त की गईं।

    3. निगमायुक्त ने पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर दिया।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम में टेंडर दस्तावेजों की स्क्रूटनी व प्रोसेसिंग में गंभीर अनियमितताओं के मामले में एचकेआरएन के माध्यम से कार्यरत ड्राफ्ट्समैन सोमबीर की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।

    यह निर्णय विभागीय जांच, कारण बताओ नोटिस, लिखित जवाब और व्यक्तिगत सुनवाई की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लिया गया। इस संबंध में निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने आदेश जारी कर दिए हैं।

    नगर निगम के अनुसार, टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं से संबंधित मामला संज्ञान में आने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य अभियंता को विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए।

    वहीं, जांच के दौरान संबंधित अभिलेखों, टेंडर दस्तावेजों और सभी पक्षों के जवाबों का परीक्षण किया गया। संबंधित कर्मचारी एवं अन्य पक्षों को अपना पक्ष रखने का अवसर भी दिया गया।

    जांच में सामने आए गंभीर तथ्य

    जांच रिपोर्ट में पाया गया कि टेंडर दस्तावेजों की स्क्रूटनी के दौरान गंभीर अनियमितताएं हुईं। साथ ही यह भी सामने आया कि संबंधित कर्मचारी ने इस संबंध में आवश्यक जानकारी भी साझा नहीं की। जांच में इसे टेंडर प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता पर गलत प्रभाव डालने वाला माना गया।

    व्यक्तिगत सुनवाई के बाद लिया गया निर्णय

    जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। उसके बाद व्यक्तिगत सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान उपलब्ध तथ्यों एवं जांच रिपोर्ट का समग्र परीक्षण करने के बाद सक्षम प्राधिकारी ने पाया कि कर्मचारी का उत्तर संतोषजनक नहीं है और उसके विरुद्ध लगाए गए आरोपों का पर्याप्त समाधान प्रस्तुत नहीं किया गया।

    तत्काल प्रभाव से सेवाएं समाप्त

    उपलब्ध साक्ष्यों, जांच रिपोर्ट एवं विभागीय प्रक्रिया के आधार पर नगर निगम गुरुग्राम ने संबंधित ड्राफ्ट्समैन की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का आदेश जारी किया है। साथ ही संबंधित आदेश की प्रति आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों एवं हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भी प्रेषित की गई है।

    यह भी पढ़ें- बर्खास्त IPS मणिलाल पाटीदार पर लगे आरोप कारोबारी के भाई ने बताए सही, 31 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

    नगर निगम गुरुग्राम में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। टेंडर प्रक्रिया सहित किसी भी प्रशासनिक कार्य में अनियमितता, हितों के टकराव अथवा कर्तव्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी से ईमानदारी, निष्पक्षता और नियमों के अनुरूप कार्य करने की अपेक्षा की जाती है। यदि कोई व्यक्ति निर्धारित नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसके विरुद्ध बिना किसी भेदभाव के नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। - प्रदीप दहिया, निगमायुक्त गुरुग्राम

    खबरें और भी