Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारी बारिश और हाईवे पूरी तरह 'जाम मुक्त'! फर्राटा भरते निकला CM सैनी का काफिला, नजारा देख चकित रह गए लोग

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 01:16 PM (GMT+05:30)

    गुरुग्राम में भारी वर्षा के बावजूद दिल्ली-जयपुर हाईवे जाम-मुक्त रहा, जिससे नरसिंहपुर क्षेत्र में भी यातायात सुचारु रहा। मुख्यमंत्री का काफिला बिना किस ...और पढ़ें

    दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिना रुकावट के निकला सीएम का काफिला। वीडियो ग्रैब

    दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिना रुकावट के निकला सीएम का काफिला। वीडियो ग्रैब

    HighLights

    1. गुरुग्राम में भारी वर्षा के बावजूद हाईवे जाम-मुक्त रहा।

    2. मुख्यमंत्री का काफिला बिना रुकावट मानेसर कार्यक्रम स्थल पहुंचा।

    3. प्रशासन की सतर्कता से यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रही।

    संजय गुलाटी, गुरुग्राम। गुरुग्राम में शुक्रवार को हुई झमाझम वर्षा के बावजूद दिल्ली-जयपुर हाईवे पर इस बार राहत भरी तस्वीर देखने को मिली। आमतौर पर भारी वर्षा के दौरान जलभराव और लंबे ट्रैफिक जाम के लिए चर्चित रहने वाला नरसिंहपुर क्षेत्र इस बार काफी हद तक सामान्य नजर आया।

    हाईवे पर वाहन तेज गति से दौड़ते रहे और कहीं भी जाम की स्थिति नहीं बनी। मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम को देखते हुए सुबह से ही प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया।

    मुख्यमंत्री का काफिला निकला

    मुख्यमंत्री को सुबह करीब 10:30 बजे मानेसर में आयोजित "एक पेड़ मां के नाम" कार्यक्रम में पहुंचना था। उनका काफिला सुबह लगभग 11 बजे बिना किसी रुकावट और ट्रैफिक जाम के कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गया।

    WhatsApp Image 2026-08-07 at 12.40.17

    वहीं, कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोपहर करीब 12:25 बजे मुख्यमंत्री का काफिला मानेसर से नरसिंहपुर होते हुए दिल्ली की ओर रवाना हुआ। इस दौरान भी पूरे मार्ग पर यातायात सुचारु रहा और कहीं भी रुकावट देखने को नहीं मिली।

    यातायात प्रभावित नहीं हुआ

    नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया के तबादले के बाद शुक्रवार को विभिन्न विभागों के अधिकारी पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा और यातायात व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी गई। हालांकि, सर्विस लेन के कुछ हिस्सों में जलभराव देखने को मिला, लेकिन मुख्य दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पानी जमा नहीं होने दिया गया, जिससे यातायात प्रभावित नहीं हुआ।

    खबरें और भी

    WhatsApp Image 2026-08-07 at 12.40.18

    यह भी पढ़ें- दिल्ली के एलजी संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सीमित किया अपना काफिला, ई-व्हीकल्स को दी प्राथमिकता

    अब देखने वाली बात यह होगी कि मुख्यमंत्री के दौरे के बाद भी प्रशासन की यही सतर्कता बनी रहती है या फिर हाईवे एक बार फिर जलभराव और ट्रैफिक जाम की पुरानी समस्या से जूझता नजर आएगा।