गुरुग्राम के पटौदी में दूषित पानी से मिलेगा छुटकारा, 1.19 करोड़ की नई पेयजल पाइपलाइन योजना को मंजूरी
गुरुग्राम के सिधरावली गांव में दूषित पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी क्योंकि सरकार ने 1.19 करोड़ रुपये की नई पेयजल पाइपलाइन योजना को मंजूरी दे दी है। ...और पढ़ें
-1786007493315_m.webp)
पटौदी क्षेत्र के गांव सिधरावली में नई पाइपलाइन बिछाने की योजना का शुभारंभ नारियल फोड़कर करते हुए महामंडलेश्वर रामेश्वर दास। जागरण
HighLights
सिधरावली में 1.19 करोड़ रुपये की नई पेयजल पाइपलाइन स्वीकृत।
गांव को 50 साल पुरानी दूषित पानी की समस्या से राहत।
महंत रामेश्वर दास ने नारियल फोड़कर योजना का शुभारंभ किया।
संवाद सहयोगी, पटौदी (गुरुग्राम)। गुरुग्राम में पटौदी क्षेत्र के गांव सिधरावली में अब लोगों को दूषित पेयजल की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। सरकार ने गांव में नई पेयजल पाइपलाइन बिछाने की योजना को मंजूरी दे दी है। बुधवार को बाबा भजलेराम मंदिर के महंत महामंडलेश्वर रामेश्वर दास ने नारियल फोड़कर योजना का शुभारंभ किया।
गांव में पेयजल आपूर्ति की पाइपलाइन लगभग 50 वर्ष पुरानी हो चुकी थी। जर्जर पाइपों में बार-बार लीकेज होने से पेयजल दूषित हो जाता था, जिससे ग्रामीण लंबे समय से परेशान थे। ग्रामीण लगातार पुरानी पाइपलाइन बदलने की मांग कर रहे थे।
खर्च होंगे 1.19 करोड़ रुपये
जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग ने ग्रामीणों की मांग पर कार्रवाई करते हुए 1.19 करोड़ रुपये की लागत से करीब छह किलोमीटर लंबी नई पेयजल पाइपलाइन बिछाने की योजना स्वीकृत की है। योजना पूरी होने के बाद गांव में स्वच्छ और सुचारु पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार; पहला पियर कैप हुआ स्थापित
इस अवसर पर सरपंच पूनम देवी ने योजना स्वीकृत कराने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और विधायक बिमला चौधरी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विभाग के कनिष्ठ अभियंता अनिल छिल्लर, सामाजिक कार्यकर्ता विकास यादव, रिंकू पंच, अभय सिंह पंच, सुनील पंच, जयनारायण, श्रीपाल, बिल्लू, इंद्रपाल तथा मोहन लाल उपस्थित रहे।