Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम में खाटू श्याम जा रहे परिवार पर थार का कहर, शराब के नशे में ड्राइवर ने मारी टक्कर; 4 लोग घायल

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 10:49 AM (IST)

    गुरुग्राम के सोहना चौक पर शराब के नशे में धुत थार चालक ने खाटू श्याम जा रहे एक परिवार की बलेनो कार को टक्कर मार दी। हादसे में परिवार के चार सदस्य घायल ...और पढ़ें

    HighLights

    1. शराब के नशे में थार चालक ने बलेनो को टक्कर मारी

    2. खाटू श्याम जा रहे परिवार के चार सदस्य घायल हुए

    3. हादसे में दोनों गाड़ियां पलटीं, चालक हिरासत में

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। शराब के नशे में तेज रफ्तार थार चलाने वाले चालक ने शुक्रवार सुबह सोहना चौक के पास बलेनो कार को टक्कर मार दी। हादसे में बलेनो सवार एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपित थार चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    thar gurugram

    खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रहा था परिवार

    जानकारी के अनुसार शिवाजी नगर का एक परिवार शुक्रवार सुबह खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रहा था। सोहना चौक के पास पहुंचते ही रेलवे रोड की तरफ आई तेज रफ्तार थार ने उनकी बलेनो को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बलेनो और थार दोनों सड़क पर पलट गई।

    हादसे में बलेनो में सवार परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

    thar gurugram 1

    शराब के नशे में मिला थार ड्राइवर

    हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने थार चालक को हिरासत में ले लिया। जांच में चालक के शराब के नशे में होने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि थार और बलेनो दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच कराई जा रही है। पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में 26 छात्राओं से अभद्रता पर बड़ा एक्शन, स्कूल प्रिंसिपल और POCSO कमेटी की 3 टीचर सस्पेंड

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में लाइसेंसी रिवॉल्वर से दोस्त की हत्या का आरोप, अस्पताल में शव छोड़कर हुए फरार; जा रहे थे पार्टी करने

    खबरें और भी