Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    THAR से टक्कर मार एक व्यक्ति की जान लेने वाले ड्राइवर की तलाश तेज, CCTV फुटेज खंगाल रही गुरुग्राम पुलिस

    Updated: Fri, 06 Mar 2026 10:37 PM (IST)

    गुरुग्राम के सुशांत लोक थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार थार की टक्कर से बाइक सवार मुकेश की मौत हो गई। पुलिस आरोपी थार चालक की तलाश कर रही है और घटनास्थ ...और पढ़ें

    इसी थार से बाइक सवार को मारी थी टक्कर। जागरण

    इसी थार से बाइक सवार को मारी थी टक्कर। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम के सुशांत लोक थाना क्षेत्र में सेक्टर-44 के पास रॉन्ग साइड से आई तेज रफ्तार थार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश तेज कर दी है।

    पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और वाहन के मालिक व चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

    बता दें कि इस हादसे में पलवल के रोहता पट्टी निवासी मुकेश की मौत हो गई थी। वह गुरुग्राम के सेक्टर-44 स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करते थे।

    मुकेश ने अस्पताल में तोड़ा दम

    बुधवार दोपहर मुकेश किसी काम से बाइक पर सेक्टर-44 से व्यापार केंद्र रोड सुशांत लोक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान व्यापार केंद्र के पास सामने से रॉन्ग साइड तेज रफ्तार में आई सफेद रंग की थार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। अस्पताल में उपचार के दौरान घायल मुकेश ने दम तोड़ दिया था।

    घटना के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। इस मामले में सुशांत लोक थाने में अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज है।

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में रॉन्ग साइड दौड़ी तेज रफ्तार Thar का कहर, पेट्रोल पंप कर्मी की मौत; ड्राइवर थार छोड़कर भागा

    पुलिस का कहना है कि जल्द ही वाहन के मालिक और चालक की पहचान कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।