Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    द्वारका एक्सप्रेसवे पर थार चालक की खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 05:20 PM (IST)

    गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे पर एक थार गाड़ी द्वारा खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। ...और पढ़ें

    थार गाड़ी द्वारा खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

    थार गाड़ी द्वारा खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

    HighLights

    1. द्वारका एक्सप्रेसवे पर थार गाड़ी का खतरनाक स्टंट वीडियो वायरल।

    2. गुरुग्राम पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू की।

    3. चालक ने टोल प्लाजा से तेज रफ्तार में भागकर पुलिस को चकमा दिया।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। रात का सन्नाटा, खाली एक्सप्रेसवे और बीच सड़क पर गोल-गोल घूमती थार गाड़ी। शनिवार सुबह से ही इंटरनेट मीडिया पर एक ऐसा ही स्टंटबाजी का वीडियो प्रसारित हो रहा है। गुरुग्राम पुलिस ने वीडियो के आधार पर इसकी जांच शुरू कर दी है।

    इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो द्वारका एक्सप्रेसवे का बताया जा रहा है। द्वारका एक्सप्रेसवे पर थार चालक ने न सिर्फ खतरनाक ड्रिफ्ट किया, बल्कि साथ चल रही तीन गाड़ियों के बीच मौत का खेल खेला। एक गाड़ी में बैठे दोस्तों ने इसका वीडियो बनाकर वाहवाही लूटने के लिए इंटरनेट मीडिया पर अपलोड किया।

    द्वारका एक्सप्रेसवे पर पहले भी कई बार हो चुका है स्टंट 

    वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे अंधेरे में टायर घिसते हुए थार सड़क पर नाच रही है। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। लेकिन यह पहला मौका नहीं है। द्वारका एक्सप्रेसवे पर पहले भी कई बार रील के चक्कर में रियल खतरा वाले स्टंट हो चुके हैं।

    एक अन्य वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ, जो इसी थार गाड़ी का है। इसमें दिख रहा है कि थार गाड़ी चालक तेज रफ्तार में स्टंटबाजी करते हुए खेड़कीदौला टोल प्लाजा से निकलकर जा रहा है। गाड़ी पकड़ने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी पीछे आए, लेकिन वह तेज रफ्तार में गाड़ी भगाकर ले गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दिल्ली के रजोकरी फ्लाईओवर पर थार की टक्कर से गुरुग्राम के युवक की मौत, ड्राइवर गिरफ्तार