Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार टोयोटा कार डिवाइडर पर चढ़ी; युवक गंभीर घायल

    Updated: Thu, 09 Apr 2026 09:06 AM (IST)

    गुरुग्राम के सेक्टर 104 में द्वारका एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार टोयोटा टाइजर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इस हादसे में कार चला रहा युवक गंभ ...और पढ़ें

    HighLights

    1. तेज रफ्तार टोयोटा टाइजर द्वारका एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित हुई।

    2. कार सेक्टर 104 में डिवाइडर से टकराकर ऊपर चढ़ गई।

    3. हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सेक्टर 104 में द्वारका एक्सप्रेसवे पर दिल्ली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार टोयोटा टाइजर कर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में कर चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया पुलिस ने उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

    फिलहाल, उसकी पहचान नहीं हो पाई है। राजेंद्र पार्क पुलिस के अनुसार घटना रात करीब एक बजे की है। द्वारका एक्सप्रेसवे से गुजर रहे कुछ लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को हादसे की सूचना दी थी। बताया कि दिल्ली की तरफ से टोयटा टाइजर कार तेज रफ्तार से गुजर रही थी।

    caraaa

    इसी दौरान वह सेक्टर 104 में एक मोड़ के पास अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर ऊपर चढ़ गई। कार चल रहा युवक घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने घायल युवक को कार से निकलकर पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक दिल्ली का रहने वाला बताया जाता है। कार राजा गार्डन के पते पर रजिस्टर्ड है।

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में 15 मई को होंगे जिला बार एसोसिएशन के चुनाव, 16 अप्रैल से शुरू होगी चुनावी प्रक्रिया

    यह भी पढ़ें- जनगणना ड्यूटी से गुरुग्राम के 60% सरकारी स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, 70% शिक्षक स्कूलों से गायब

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम के हजारों घर खरीदारों को राहत; हरेरा ने 2024 तक के सभी मामले निपटाए, बिल्डरों को देना पड़ेगा रिफंड

    खबरें और भी