Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हाईवे पर रुकी व्यक्ति की सांसें, गुरुग्राम में ट्रैफिक ASI ने CPR देकर लौटाई जिंदगी; लोग कर रहे सलाम

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 08:42 AM (IST)

    गुरुग्राम में एक यातायात पुलिसकर्मी ने सीपीआर देकर एक बेहोश व्यक्ति की जान बचाई, जिसे हृदय संबंधी समस्या हुई थी। समय पर प्राथमिक उपचार और अस्पताल पहुं ...और पढ़ें

    इफको चौक के पास बेहोश हुए व्यक्ति को सीपीआर देते एएसआई महेंद्र कुमार व अन्य लोग। सौ. पीआरओ

    इफको चौक के पास बेहोश हुए व्यक्ति को सीपीआर देते एएसआई महेंद्र कुमार व अन्य लोग। सौ. पीआरओ

    HighLights

    1. यातायात पुलिसकर्मी ने सीपीआर देकर बचाई जान।

    2. इफको चौक पर बेहोश हुए व्यक्ति को दी मदद।

    3. समय पर अस्पताल पहुंचाने से हालत हुई स्थिर।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। मुख्यमंत्री ड्यूटी के दौरान सतर्कता दिखाते हुए गुरुग्राम यातायात पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक ने सीपीआर देकर एक व्यक्ति की जान बचाई। समय पर प्राथमिक उपचार और अस्पताल पहुंचाने से व्यक्ति की हालत स्थिर बताई जा रही है।

    मंगलवार को इफको चौक पर तैनात जोनल अधिकारी एएसआई महेंद्र अपनी ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान एक ईको गाड़ी दिल्ली की ओर से जयपुर की तरफ जा रही थी। इफको चौक से थोड़ा आगे गाड़ी अचानक रुकी। गाड़ी में सवार तीन-चार लोगों ने मदद के लिए लोगों को बुलाया।

    उन्होंने बताया कि गाड़ी में बैठे एक व्यक्ति की हालत बिगड़ रही है और उसे हृदय संबंधित समस्या हुई है। स्थिति को भांपते हुए एएसआई महेंद्र तुरंत मौके पर पहुंचे। ड्यूटी के दौरान मिली सीपीआर ट्रेनिंग को याद कर उन्होंने बिना देर किए व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देना शुरू किया। बेहोशी की हालत में नीचे उतारकर सड़क किनारे लिटाया।

    30 सेकंड तक सीने और पीठ पर हथेली से किया पंप 

    करीब 30 सेकंड तक उन्होंने व्यक्ति के सीने और पीठ पर हथेली से पंप किया। इसके बाद उसे बिठाकर भी कुछ देर तक सीपीआर दी गई। व्यक्ति की हालत में थोड़ा सुधार दिखा। इसके बाद यातायात पुलिसकर्मियों ने देर न करते हुए उसे तुरंत हीरो होंडा चौक के पास स्थित आयुष्मान अस्पताल में इलाज के लिए भिजवाया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार व्यक्ति की पहचान आनंद कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल उसका इलाज जारी है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

    खबरें और भी

    स्वजन से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।गुरुग्राम यातायात पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि यातायात पुलिस न केवल यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में आमजन की सहायता के लिए भी सदैव तत्पर रहती है। ड्यूटी के दौरान इस तरह की तत्परता और मानवता का परिचय देने पर एएसआई महेंद्र की सराहना की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- 10 लाख रुपये के 96 चालान, फिर भी रॉन्ग साइड चला रहा था स्कूटी; गुरुग्राम में पुलिस भी रह गई हैरान

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में धड़ाधड़ कट रहे ट्रैफिक चालान, एक हफ्ते में 22000 से ज्यादा वाहनों पर हुई कार्रवाई