Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    10 लाख रुपये के 96 चालान, फिर भी रॉन्ग साइड चला रहा था स्कूटी; गुरुग्राम में पुलिस भी रह गई हैरान

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 01:55 AM (IST)

    गुरुग्राम में यातायात नियमों की अनदेखी एक स्कूटी चालक को भारी पड़ी। जांच में स्कूटी पर 10 लाख रुपये के 96 लंबित चालान मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने उस ...और पढ़ें

    जांच के दौरान स्कूटी को जब्त करती ट्रैफिक पुलिस। सौ- पीआरओ

    जांच के दौरान स्कूटी को जब्त करती ट्रैफिक पुलिस। सौ- पीआरओ

    HighLights

    1. स्कूटी पर मिले 10 लाख रुपये के 96 लंबित चालान।

    2. गुरुग्राम पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी पर स्कूटी जब्त की।

    3. बिना हेलमेट और रांग साइड चलाने पर चालक पकड़ा गया।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। यातायात नियमों की लगातार अनदेखी एक स्कूटी चालक को भारी पड़ गई। गुरुग्राम यातायात पुलिस ने जांच में स्कूटी पर 10 लाख रुपये के 96 लंबित चालान पाए जाने के बाद उसे इंपाउंड कर दिया।जिस समय युवक को पकड़ा गया, उस समय भी वह रांग साइड स्कूटी चला रहा था और हेलमेट भी नहीं पहन रखा था।

    ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि राजीव चौक पर जोनल अधिकारी एएसआइ विजय सिंह टीम के साथ वाहन जांच अभियान चला रहे थे। इसी दौरान राजीव चौक से मेदांता अस्पताल की तरफ विपरीत दिशा में जा रही एक स्कूटी को रोका गया। उसने हेलमेट नहीं लगा रखा था।

    विभिन्न धाराओं के तहत कुल 96 चालान मिले

    युवक की पहचान प्रशांत के रूप में की गई। वह दस्तावेज भी नहीं दिखा पाया। सिस्टम पर नंबर डालते ही नियमों की अनदेखी की पूरी कहानी सामने आ गई। जांच में पता चला कि स्कूटी पर मोटर वाहन अधिनियम 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 96 चालान लंबित हैं।

    इनमें से एक चालान मशीन से और 95 चालान ट्रैफिक कैमरों द्वारा किए गए थे। इस पर कुल बकाया जुर्माना राशि 10 लाख रुपये थी।

    नचालान भरे, न गलती सुधारी

    पुलिस के अनुसार अधिकांश चालान बिना हेलमेट वाहन चलाने, बिना इंश्योरेंस, बिना पीयूसी और रांग साइड ड्राइविंग के पाए गए। ये सभी चालान 2025 और 2026 के दौरान लगातार हुए। यानी चालक ने न तो चालान भरे और न ही अपनी गलती सुधारी।

    खबरें और भी

    पूछताछ में पता चला कि स्कूटी 2017 माडल की है और यह उसकी बहन दीपिका के नाम रजिस्टर्ड है। प्रशांत मेदांता अस्पताल के पास एक मेडिकल दुकान में काम करता है। लंबित चालानों के चलते यातायात पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए स्कूटी को इंपाउंड कर निर्धारित पार्किंग में खड़ा कराया।

    यह भी पढ़ें- रांची में एक महीने में 1.20 लाख चालान, 7.80 करोड़ जुर्माना... लेकिन नियम तोड़ने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कब?

    यह भी पढ़ें- 50 से ज्यादा चालान, ऐसे वाहन होंगे ब्लैक लिस्टेड; आगरा की सड़कों पर नहीं दौड़ा पाएंगे गाड़ी