गुरुग्राम में धड़ाधड़ कट रहे ट्रैफिक चालान, एक हफ्ते में 22000 से ज्यादा वाहनों पर हुई कार्रवाई
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने NH-48, द्वारका और मुंबई एक्सप्रेसवे पर 'चालान नहीं, सलाम मिलेगा' अभियान के तहत एक सप्ताह में 22,492 चालान कर 1.12 करोड़ रुप ...और पढ़ें

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई।
HighLights
एक सप्ताह में 22,492 ट्रैफिक चालान हुए।
कुल 1.12 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया।
NH-48, द्वारका, मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। एनएच-48, द्वारका एक्सप्रेसवे और मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर चलाए जा रहे चालान नहीं, सलाम मिलेगा अभियान के तहत एक सप्ताह में 22,492 चालान किए हैं।
1.12 करोड़ जुर्माना लगाया
27 जुलाई से दो अगस्त तक की चली कार्रवाई में एक करोड़ 12 लाख पांच हजार 800 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पुलिस के अनुसार इस दौरान 8,832 चालान मौके पर और 13,660 चालान कैमरों के माध्यम से किए गए।
सबसे अधिक कार्रवाई लेन बदलने, नो-एंट्री उल्लंघन, रांग साइड ड्राइविंग, रॉन्ग पार्किंग, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ हुई। एनएच-48, द्वारका एक्सप्रेसवे और मुंबई एक्सप्रेसवे पर एनएचएआइ कैमरों और ड्रोन के जरिए विशेष निगरानी रखी गई।
अभियान के तहत सुरक्षा रथ के माध्यम से 13 स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए ट्रैफिक मित्र योजना के तहत अब तक 188 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि 39 ट्रैफिक मित्रों का प्रशिक्षण पूरा कराया जा चुका है।