Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम ट्रैफिक अलर्ट: मार्बल मंडी से सुभाष चौक तक लगा भारी जाम, घंटों से परेशान हैं लोग

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 02:45 PM (GMT+05:30)

    गुरुग्राम में मार्बल मंडी से सुभाष चौक तक एक कैंटर खराब होने के कारण भारी ट्रैफिक जाम लग गया। ...और पढ़ें

    गुरुग्राम में लगा जाम। जाम

    गुरुग्राम में लगा जाम। जाम

    HighLights

    1. मार्बल मंडी से सुभाष चौक तक लंबा जाम।

    2. सड़क पर कैंटर खराब होने से जाम की स्थिति।

    3. 40 मिनट से लोग जाम में फंसे, पुलिस प्रयासरत।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में शुक्रवार दोपहर ट्रैफिक जाम से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मार्बल मंडी से लेकर सुभाष चौक तक करीब 40 मिनट से लंबा जाम लगा हुआ है। जाम में फंसे वाहन चालक धीरे-धीरे रेंग-रेंग कर आगे बढ़ रहे हैं।

    जानकारी के अनुसार सुभाष चौक की तरफ जा रहा एक कैंटर रास्ते में खराब हो गया। कैंटर बीच सड़क पर खड़ा होने की वजह से पीछे वाहनों की लंबी कतार लग गई।

    40 मिनट से लोग जाम में फंसे लोग

    मार्बल मंडी से सुभाष चौक तक दोनों तरफ वाहनों का दबाव बढ़ गया। करीब 40 मिनट से लोग जाम में फंसे हुए हैं। स्कूल से घर जाने वाले बच्चे भी जाम की वजह से बसो व अन्य गाड़ियों में फंस गए।

    gurugram traffic jam

    सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास शुरू किया। पुलिसकर्मी खराब कैंटर को सड़क किनारे करवाने में जुटे हैं।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर खुले नाले दे रहे हादसे को दावत, NHAI की लापरवाही से जान का खतरा