गुरुग्राम में हिल टाउन सोसाइटी में 12वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत, घरवालों ने जताया शक
गुरुग्राम की हिल टाउन सोसाइटी में 12वीं मंजिल से गिरकर दीपक नामक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने इसे संदिग्ध मौत बताते हुए पुलिस से मामले की निष्पक्ष जा ...और पढ़ें

परिजनों ने युवक दीपक (इनसेट) की मौत को संदिग्ध बताते हुए पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। एआई इमेज
HighLights
गुरुग्राम की हिल टाउन सोसाइटी में युवक की मौत।
12वीं मंजिल से गिरकर हुई दीपक की दुखद मृत्यु।
परिजनों ने मौत को संदिग्ध मानकर जांच की मांग की।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सोहना थाना क्षेत्र की हिल टाउन सोसाइटी में रात के समय 12वीं मंजिल से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बंद काॅलोनी निवासी दीपक के रूप में हुई है। वह अपने दोस्त जोगिंद्र के साथ सोसाइटी पहुंचा था।
कुछ देर बाद ही दीपक के 12वीं मंजिल से नीचे गिरने की सूचना सामने आई। हादसे के बाद जोगिंद्र ने ही दीपक के स्वजन को फोन कर घटना की जानकारी दी। परिजनों ने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
मौके पर ही हो गई मौत
परिजनों के अनुसार दीपक रात के समय अपने दोस्त जोगिंद्र निवासी पीर कालोनी के साथ हिल टाउन सोसाइटी गया था। सोसाइटी पहुंचने के कुछ देर बाद दीपक के ऊंचाई से नीचे गिरने की सूचना मिली। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद स्वजन सोसाइटी पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
हादसे के समय कौन था मौजूद?
सूचना मिलते ही सोहना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। स्वजन की शिकायत के आधार पर पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दीपक सोसाइटी में किस उद्देश्य से गया था और हादसे के समय वहां कौन-कौन मौजूद था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
खबरें और भी
12वीं मंजिल तक पहुंचने पर उठाए सवाल
स्वजन ने पुलिस के समक्ष सवाल उठाया कि दीपक 12वीं मंजिल तक कैसे पहुंचा। उस समय उसके साथ कौन-कौन लोग मौजूद थे और वह बालकनी या किसी अन्य स्थान से नीचे कैसे गिरा, इसकी जांच की मांग की गई है। स्वजन का कहना है कि ऐसे में पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच जरूरी है।