'12 साल में पूरी तरह बदल गया हरियाणा', जागरण विमर्श में बोले CM नायब सैनी- पंजाब में लाएंगे भाजपा की सरकार
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में दैनिक जागरण के 'विमर्श' कार्यक्रम में कहा कि हरियाणा पिछले 12 वर्षों में तेजी से बदला है। ...और पढ़ें
HighLights
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दैनिक जागरण के 'विमर्श' में रखे विचार।
बोले- हरियाणा पिछले 12 वर्षों में तेजी से विकसित हुआ है।
विकसित भारत@2047 में हरियाणा ग्रोथ इंजन की भूमिका निभाएगा।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। दैनिक जागरण के ‘विमर्श’ कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि दैनिक जागरण सरकार की नीतियों को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा, 'आज अलग-अलग विषयों पर अलग-अलग विचारों के साथ चर्चा होगी। ये विचार सरकार के होंगे या विपक्ष के, सभी विचारों को लेकर हम हरियाणा को आगे बढ़ाएंगे।' उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में हरियाणा तेज गति से बदला है।'
बता दें कि यह ‘जागरण विमर्श’ कार्यक्रम गुरुग्राम के सेक्टर-26 स्थित ली मेरेडियन होटल में आयोजित किया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित राज्य सरकार के कई मंत्रियों, विपक्ष के नेताओं और एनसीआर के गणमान्य नागरिकों की भागीदारी है।
हिसार एयरपोर्ट को करेंगे पूर्ण विकसित
सैनी ने कहा कि फरीदाबाद को गुरुग्राम जैसा विकसित शहरी केंद्र बनाने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है। साथ ही हिसार एयरपोर्ट को पूर्ण रूप से विकसित कर 24x7 उड़ानों का संचालन शुरू करने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के विकास के लिए तीन बड़े फोकस एरिया हैं- बेहतर कनेक्टिविटी, रैपिड मेट्रो और नया इंफ्रास्ट्रक्चर।
फरीदाबाद को गुरुग्राम बनाने की योजना
- 1550 करोड़ रुपये की लागत से 17 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड बन रहा है, जो पूर्वी फरीदाबाद को पश्चिमी फरीदाबाद से जोड़ेगा। इससे फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर, नोएडा और ग्रेटर नोएडा बेहतर जुड़ेंगे।
- दिल्ली एयरपोर्ट को गुरुग्राम, फरीदाबाद और जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने वाली रैपिड मेट्रो 2026 में शुरू हो जाएगी। बल्लभगढ़ से पलवल तक मेट्रो विस्तार भी चल रहा है।
- KMP एक्सप्रेसवे के दोनों ओर 5 नए स्मार्ट शहर विकसित किए जाएंगे, जिसमें फरीदाबाद-पलवल क्षेत्र शामिल है। नहरपार ग्रेटर फरीदाबाद अब रियल एस्टेट का नया हब बन रहा है।
वादा- फरीदाबाद का होगा तेजी से विकास
मुख्यमंत्री ने बताया कि हिसार एयरपोर्ट का काम तेज गति से चल रहा है। 24 फरवरी 2026 को डीजीसीए ने आईएफआर को मंजूरी दे दी है, अब रात में और खराब मौसम में भी उड़ानें संचालित हो सकेंगी। एयरपोर्ट के आसपास 2988 एकड़ भूमि पर इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (आईएमसी) विकसित किया जाएगा। विंटर शेड्यूल में हिसार से दिल्ली, जयपुर, अयोध्या और चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट्स बढ़ा दी गई हैं। सीएम सैनी ने कहा कि यमुना किनारे विकास, अमृत योजना के तहत पेयजल व्यवस्था और 1700 करोड़ रुपये के सड़क-सीवर-पानी के प्रोजेक्ट्स से फरीदाबाद में तेज विकास होगा।
खबरें और भी
जनता के सवालों का दिया जवाब
कार्यक्रम के दौरान वहां उपस्थित दैनिक जागरण के सुधी पाठकों ने मुख्यमंत्री सैनी से कहा, 'हाउसिंग का संकट आ गया है, बाहर से आए लोगों के लिए हाउसिंग सोसाइटी नहीं है, डिमोलिशन ड्राइव से लोगों को परेशानी हो रही है।' इसके जवाब में उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए महिला हॉस्टल बनाया जा रहा है। गुरुग्राम एक बढ़ता हुआ शहर है। पुराने गांवों को कोई नहीं छेड़ रहा है। शहर में सीएनडी वेस्ट उठ रहा है। सरकार सभी समस्याओं को देख रही है। सभी का समाधान हो रहा है।
बोले- इस मंथन के विचारों से सरकार को मिलेगी मदद
उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, '1 नवंबर 1966 को अलग राज्य बनने के बाद हर व्यक्ति ने पूरी आस्था के साथ काम किया, जिसका लाभ हरियाणा को मिला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। ‘विकसित भारत@2047’ के मिशन में हरियाणा ग्रोथ इंजन की भूमिका निभाएगा।'
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में हर वर्ग- महिलाएं, किसान, युवा- सभी में नया विश्वास और आशा जगी है। कार्यक्रम में जो मंथन होगा, उससे सरकार को नई दिशा मिलेगी।

'पंजाब अपना बड़ा भाई है'
एक सवाल के जवाब में सीएम सैनी ने कहा कि पंजाब अपना बड़ा भाई है। गुरु ने हम सभी को शिक्षा दी है। उन्हीं की राह में हम आगे बढ़ रहे हैं। आप पंजाब की बात कर रहे हैं। पंजाब नंबर एक पर था लेकिन राजनीति ने उसे बहुत पीछे कर दिया। दूसरी पार्टियों ने वहां काम नहीं किया। जब कांग्रेस की सरकार थी तो उन्होंने जो वादे किए थे, वह पूरे नहीं किए। इसलिए जनता ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।

'पंजाब में लाएंगे भाजपा की सरकार'
उन्होंने विमर्श को आगे बढ़ाते हुए कहा कि इसके बाद आम आदमी पार्टी ने अखबार और टीवी चैनलों में विकास का मॉडल दिखाया है। जमीन पर कोई काम नहीं किया। केजरीवाल ने वहां कहा कि वह बहुत ईमानदार हैं। पार्टी कट्टर ईमानदार है। रोजगार देंगे, महिलाओं को सम्मान देंगे, लेकिन कुछ नहीं हुआ। खोदा पहाड़ निकला चूहा वाली स्थिति हुई।
सीएम सैनी ने कहा, 'आज जनता देख रही है। मैं वहां नहीं जा रहा। लोग बुला रहे हैं। वह भी मोदी सरकार चाहते हैं। भाजपा ने 217 संकल्प लिए हैं। वह हम पूरे करेंगे। जनता ने इस बार मन बना लिया है कि इस बार पंजाब में भी भाजपा सरकार लायेंगे। समाज ने उन्हें बुलाया और कहा कि समाज की वोट कमल पर जाएगी।'

'पीएम मोदी की शैली को सभी अपना रहे'
हरियाणा के मुख्यमंत्री से जब पूछा गया कि आपकी कार्यशैली विपक्ष का मुद्दा बन रही है तो उन्होंने कहा, 'विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए वह यह काम कर रहे हैं। पीएम मोदी की जो कार्यशैली है, उससे दुनिया में नाम है। पहले भारत की छवि क्या थी और अब क्या है। सब देख रहे हैं। जिम्मेदारी का पूरा निर्वहन का रहे हैं। कोरोना में विदेश में भी सेवा की है। विज्ञानियों ने वैक्सीन बनाई, सरकार ने दूसरे देशों तक पहुंचाया। पीएम मोदी की कार्यशैली को सभी अपना रहे हैं।'