HTET-2026 : गुरुग्राम के 22 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई परीक्षा, प्रशासन रहा अलर्ट
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET)-2026 गुरुग्राम के 22 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। ...और पढ़ें

केंद्रों में पूरी सुरक्षा के बाद अभ्यर्थियों को मिल रहा प्रवेश।
HighLights
HTET-2026 गुरुग्राम के 22 केंद्रों पर संपन्न हुई।
परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलमुक्त माहौल में आयोजित की गई।
जिला प्रशासन और पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की।
संजय गुलाटी, गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा आयोजित हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2026 शनिवार को गुरुग्राम के 22 परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच संपन्न हुई।
परीक्षा के निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं नकलमुक्त आयोजन को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और शिक्षा विभाग पूरी तरह अलर्ट रहा। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए।
सुबह निर्धारित समय से पहले ही अभ्यर्थियों की परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। प्रवेश से पूर्व सभी अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र एवं फोटोयुक्त पहचान पत्र का गहन सत्यापन किया गया।
इसके साथ ही सुरक्षा कर्मियों द्वारा सघन जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी गई। परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित दिशा-निर्देशों का सख्ती के साथ पालन कराया गया।
प्रत्येक केंद्र पर तैनात है पुलिस बल
परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकलमुक्त बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को बोर्ड के दिशा-निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रही और परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस की विशेष निगरानी रखी गई।
अभ्यर्थियों को समय पर केंद्र पहुंचने, निर्धारित नियमों का पालन करने तथा प्रतिबंधित सामग्री साथ न लाने के निर्देश पहले ही जारी किए गए।
यह भी पढ़ें- हरियाणा TET: AI तकनीक से लैस CCTV कैमरों से होगी लाइव मॉनिटरिंग, सभी परीक्षा केंद्रों पर पैनी नजर; पुलिस अलर्ट