KMP एक्सप्रेसवे पर चलती महिंद्रा SUV में लगी आग, चंद मिनटों में जलकर खाक; बाल-बाल बचा ड्राइवर
गुरुग्राम के फरुखनगर में केएमपी एक्सप्रेसवे पर सुल्तानपुर टोल के पास एक चलती महिंद्रा थ्री-एक्सओ कार में आग लग गई। चालक समय रहते बाहर निकल गया जिससे क ...और पढ़ें
-1786013291073_m.webp)
केएमपी एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी आग। जागरण
संवाद सहयोगी, फरुखनगर। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 12 बजे केएमपी एक्सप्रेसवे पर सुल्तानपुर टोल से लगभग एक किलोमीटर पहले एक चलती कार में अचानक आग लग गई।
जानकारी के अनुसार, आग लगने से महिंद्रा थ्री-एक्सओ कार पूरी तरह जल गई। हालांकि, समय रहते चालक के बाहर निकल जाने से बड़ा हादसा बच गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
पटौदी के वार्ड 11 स्थित व्यापारी मोहल्ला निवासी मुरसलीम अपनी कार से पटौदी से मेरठ जा रहे थे। इसी दौरान केएमपी एक्सप्रेसवे पर सुल्तानपुर टोल से करीब एक किलोमीटर पहले कार में अचानक आग लग गई।
आग पर काबू पाया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। मुरसलीम ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए कार को सड़क किनारे रोका और बाहर निकल गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया।
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में फिनाइल की दुकान में आग लगी, अंदर सो रहा कर्मचारी जलकर मरा; सफाई के वक्त मिली लाश
वहीं, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह तकनीकी खराबी मानी जा रही है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।