Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम मानेसर की टीम पर ग्रामीणों ने किया कुल्हाड़ी से हमला, होमगार्ड का एक जवान घायल

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 10:41 PM (IST)

    मानेसर नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ टीम पर भांगरौला गांव में हमला हुआ, जिसमें एक होमगार्ड कुल्हाड़ी से घायल हो गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू ...और पढ़ें

    मानेसर नगर निगम की टीम पर ग्रामीणों का हमला। (AI Generated Image)

    मानेसर नगर निगम की टीम पर ग्रामीणों का हमला। (AI Generated Image)

    HighLights

    1. मानेसर निगम टीम पर अतिक्रमणकारियों ने किया हमला।

    2. हमले में एक होमगार्ड कुल्हाड़ी से हुआ घायल।

    3. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।

    जागरण संवाददाता, मानेसर। सरकारी भूमि से बुधवार को अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम मानेसर की इंफोर्समेंट टीम पर कुछ अतिक्रमणकारियों ने बदसलूकी करते हुए कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में एक होमगार्ड घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। इस मामले में थाना खेड़कीदौला में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए नगर निगम की टीम बुधवार करीब दो बजे गांव भांगरौला पहुंची थी। इस दौरान गांव भांगरौला निवासी सेवाराम, बिल्लू, ईश्वर, सौरव, गौरव, दीपक व अन्य लोगों ने निगम की टीम का विरोध किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ शशिकांत ने उन्हें समझाने की कोशिश की परंतु टीम के साथ गाली-गलौज और धक्का मुक्की की गई।

    धारदार कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया

    इसके बाद टीम पर धारदार कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया। नगर निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सरकारी कर्मचारी पर हमला किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करना और अधिकारियों पर हमला करना गंभीर अपराध है। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की सिफारिश की है।

    सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त

    उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निगम की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। टीम लगातार निगम क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माणों पर निगरानी कर रही है। जहां भी नियमों का उल्लंघन मिलेगा, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी

    उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों ने सरकारी भूमि पर किसी प्रकार का अतिक्रमण कर रखा है वह स्वयं हटा लें। नया निर्माण शुरू करने से पहले नगर निगम से बिल्डिंग प्लान की स्वीकृति लेना अनिवार्य है। बिना स्वीकृत नक्शे के किए गए निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में नौकरानी को थार से कुचला, अस्पताल ने मृत बताया तो शव वापस पार्किंग में फेंक कर भागी मालकिन