Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम में नौकरानी को थार से कुचला, अस्पताल ने मृत बताया तो शव वापस पार्किंग में फेंक कर भागी मालकिन

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 09:57 AM (GMT+05:30)

    गुरुग्राम के सेक्टर-67 में अंसल वर्सालिया की स्टिल्ट पार्किंग में एक घरेलू सहायिका की थार गाड़ी से कुचलकर मौत हो गई। घर की मालकिन ने गाड़ी बैक करते सम ...और पढ़ें

    घर की पार्किंग में सो रही घरेलू सहायिका को थार ने कुचला दिया।  फोटो- जागरण

    घर की पार्किंग में सो रही घरेलू सहायिका को थार ने कुचला दिया।  फोटो- जागरण

    HighLights

    1. गुरुग्राम में थार से कुचलकर घरेलू सहायिका की मौत।

    2. मालकिन ने शव अस्पताल से वापस पार्किंग में रखा।

    3. पुलिस ने थार जब्त की, आरोपी महिला से पूछताछ जारी।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में स्टिल्ट पार्किंग में हादसे के एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सेक्टर-67 स्थित अंसल वर्सालिया में मंगलवार शाम थार की टक्कर से घरेलू सहायिका की मौत हो गई। 

    घर की मालकिन चला रही थी थार, बैक करने के दौरान हुआ हादसा

    घर की पार्किंग में सो रही 57 वर्षीय महिला को घर की मालकिन ने ही गाड़ी से कुचल दिया।पुलिस के अनुसार मृत महिला की पहचान उत्तर प्रदेश के महोबा की रहने वाली 57 वर्षीय गुड्डी के रूप में हुई है। वह सोसाइटी के मकान नंबर 4011 में काम करती थी। मंगलवार शाम को काम खत्म करने के बाद वह ग्राउंड फ्लोर पर बनी कार पार्किंग में लेटी हुई थी।

    इसी दौरान इसी बिल्डिंग में चौथे फ्लोर पर रहने वाली एक महिला अपनी थार गाड़ी बैक कर रही थी। बैक करते समय थार गाड़ी का दूसरी तरफ का टायर महिला पर चढ़ गया। जब थार चालक महिला को किसी के गाड़ी के नीचे आने का अहसास हुआ तो वह नीचे उतरी।

    आनन-फानन में वह घायल गुड्डी को निजी अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को किसी दूसरे बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद आरोपित महिला शव को लेकर वापस घर आ गई और उसी जगह पर रख दिया जहां हादसा हुआ था। शव को पार्किंग में देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

    लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस, मामले की कर रही जांच

    सेक्टर-65 थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत महिला के भतीजे ने पुलिस को बताया कि शव को वापस पार्किंग में रखे जाने के बाद लोग एकत्र हो गए थे। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घर के बाहर और पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

    खबरें और भी

    जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस ने थार गाड़ी को कब्जे में लिया है। पुलिस आरोपित थार चालक महिला से भी पूछताछ कर रही है।

    यह भी पढ़ें- द्वारका एक्सप्रेसवे पर थार चालक की खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

    यह भी पढ़ें- THAR से टक्कर मार एक व्यक्ति की जान लेने वाले ड्राइवर की तलाश तेज, CCTV फुटेज खंगाल रही गुरुग्राम पुलिस