विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cyber Crime: देशभर में 14.07 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 11 गिरफ्तार; 10 मोबाइल और लैपटॉप बरामद

Published: Mon, 22 Jul 2024 06:11 PM (IST)

Gurugram Cyber Thugs News साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश हुआ है जिसने पूरे देश में 14.07 ...और पढ़ें

महिला समेत गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार हुए। फाइल फोटो
महिला समेत गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार हुए। फाइल फोटो

HighLights

  1. एक बड़े साइबर गिरोह का पर्दाफाश।
  2. इस गिरोह के 11 सदस्य हुए गिरफ्तार।
  3. आरोपितों के पास से बरामद हुए 9.54 लाख।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। Cyber Crime साइबर ठगी के अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार हुए महिला समेत 11 आरोपितों से देशभर में 14.07 करोड़ रुपये की ठगी का भंडाफोड़ हुआ है। आरोपितों के विरुद्ध देशभर में 4169 शिकायत दर्ज हैं।

आरोपित प्रशांत जैन, प्रदीप भुटाले, रंजीत, सुयाश शाह, जितेंद्र वशिष्ठ, पूजा चौहान, यशपाल वासुदेव, संचानिया अंकुर, देशराज, नवजीस रहमान और मोहम्मद अनास खान को पुलिस ने विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया था।

आरोपितों के पास से 10 मोबाइल बरामद

आरोपितों के पास से बरामद 10 मोबाइल, एक लैपटॉप और तीन सिम को इंडियन साइबर क्राइम कोर्डिनेशन सेंटर में डाटा को जांच के लिए भेजा गया था। जांच में पता चला कि आरोपितों ने देशभर में 14.07 करोड़ रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया हुआ है।

यह भी पढ़ें- ऑन डिमांड लग्जरी कार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, छह सदस्य हुए गिरफ्तार; होटल के बाहर से चंद मिनटों में उड़ा देते थे वाहन

पुलिस के अनुसार, आरोपितों के विरुद्ध 4169 शिकायत और 192 अभियोग दर्ज है। हरियाणा में 16 मामले दर्ज हैं और गुरुग्राम में सात मामले में दर्ज हैं।

आरोपितों के पास से बरामद हुए लाखों रुपये

आरोपितों से पूछताछ में पता चला कि वह टास्क बेस्ड फ्राड, शेयर मार्केट में निवेश कराने के नाम पर और सोशल मीडिया के माध्यम से फ्रॉड करके पैसे ट्रांसफर कराने के नाम पर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपितों के पास से 9.54 लाख रुपये बरामद किए थे।

यह भी पढ़ें- Shamli News: नई नवेली दुल्हन पति को बेहोश कर भागी, ससुराल आए 'मामा के लड़कों' के लिए मंगाई कोल्डड्रिंक, फिर कर दिया घर साफ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।