Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Election: भाजपा को फिर लगा तगड़ा झटका, अब मनीता गर्ग ने बढ़ाई टेंशन; कांग्रेस क्यों है BJP से आगे?

    Updated: Mon, 16 Sep 2024 04:13 PM (GMT+05:30)

    Haryana Election 2024 चुनाव से पहले बीजेपी को एक और बड़ा झटका लगा है। नगर पालिका की अध्यक्ष मनीता गर्ग ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद उन्हो ...और पढ़ें

    Haryana Election 2024: मनीता गर्ग ने भाजपा को अलविदा कहा। जागरण फोटो
    Haryana Election 2024: मनीता गर्ग ने भाजपा को अलविदा कहा। जागरण फोटो

    HighLights

    1. विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को लगा है तगड़ा झटका।
    2. नगर पालिका की अध्यक्ष मनीता ने BJP को कहा अलविदा।
    3. मनीता ने कांग्रेस का दामन थाम लिया और प्रत्याशी का समर्थन किया।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। Haryana Election 2024 हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) में अंदरूनी कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब नगर पालिका की अध्यक्ष मनीता गर्ग ने भाजपा को अलविदा कहते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया। हालांकि, बागियों को मनाने में बीजेपी से आगे कांग्रेस रही है।

    भाजपा में मची है भगदड़

    सोहना विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय मैदान में उतरीं तावड़ नगर पालिका की अध्यक्ष मनीता गर्ग ने भाजपा को अलविदा कहते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया। साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी रोहताष खटाना के समर्थन में अपना नामांकन भी वापस ले लिया। मनीता गर्ग भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

    बागियों को मनाने में भाजपा से आगे रही कांग्रेस

    सोहना विधानसभा क्षेत्र में अपने बागी अरिदमन सिंह बिल्लू एवं डॉ. शमसुद्दीन के साथ ही पटौदी क्षेत्र में बागी सुधीर चौधरी को मनाने में कांग्रेस कामयाब रही। तीनों ने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में नामांकन वापस ले लिया।

    यह भी पढ़ें- Haryana Election: 15 मिनट बंद कमरे में चली मुलाकात, CM नायब सैनी की बात पर सहमत हुए राजीव जैन; वापस लेंगे नामांकन

    वहीं, दूसरी तरफ बागियों को मनाने में भाजपा पूरी तरह विफल साबित हुई। जिला परिषद के चेयरमैन कल्याण सिंह चौहान एवं सुभाष बंसल जहां सोहना से निर्दलीय मैदान में डटे हुए हैं तो वहीं मनीता गर्ग ने पार्टी को अलविदा कह दिया। गुड़गांव में नवीन गोयल को भी मनाने में भाजपा विफल रही।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Haryana Election: अचानक बादली से इनेलो-बसपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह ने वापस लिया नामांकन, रविवार 4 बजे से चल रहे थे गायब

    उधर, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को सोनीपत पहुंच कर कविता जैन के पति राजीव जैन को मना लिया। सीएम ने 15 मिनट तक बंद कमरे में राजीव जैन के साथ मुलाकात की। इसके बाद राजीव जैन अपने कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने नामांकन वापस लेने की भी बात कही है।