Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अंडरपास में कारों पर क्यों हुई पत्थरों की बारिश? जांच में जुटा NHAI; गुरुग्राम के इन मार्गों पर लगा भीषण जाम

    By Vinay TrivediEdited By: Kapil Kumar
    Updated: Tue, 06 Jan 2026 11:29 AM (IST)

    गुरुग्राम के हीरो होंडा चौक अंडरपास में सोमवार रात पत्थर गिरने से कई गाड़ियों के विंडशील्ड टूट गए। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन लोगों में दहशत है। ...और पढ़ें

    हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज रोड तक कई किलोमीटर का लंबा जाम लग गया। जागरण

    हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज रोड तक कई किलोमीटर का लंबा जाम लग गया। जागरण

    HighLights

    1. हीरो होंडा चौक अंडरपास से गिरे पत्थर, गाड़ियां क्षतिग्रस्त

    2. अंडरपास बंद होने से गुरुग्राम में लगा लंबा जाम

    3. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) कर रहा है मामले की जांच

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में हीरो होंडा चौक अंडरपास में सोमवार रात अचानक कुछ छोटे बड़े पत्थर गिरने लगे। अंडरपास  से गुजर रही गाड़ियों के ऊपर पत्थर गिरने से उनके विंडशील्ड टूट गए। हालांकि, इस दौरान किसी भी वाहन चालक को चोट नहीं आई है, लेकिन पत्थर गिरने के बाद लोग दहशत में हैं।

    अंडरपास में मलबा गिरने के कारण मंगलवार सुबह से ही अंडरपास बंद कर दिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम अंडरपास के अंदर जांच कर रही है। इसके कारण हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज रोड तक कई किलोमीटर का लंबा जाम लगा हुआ है। इसका असर सेक्टर की रोड पर भी पड़ रहा है। 

    WhatsApp Image 2026-01-06 at 10.42.49

    सेक्टर-37 इंडस्ट्रियल एरिया में जाने वाले भारी वाहन फंसे। जागरण

    सेक्टर-37 इंडस्ट्रियल एरिया में जाने वाले भारी वाहन और बसे फंसी हुई हैं। बड़ी संख्या में वाहन चालक जाम में फंसे हुए हैं। सेक्टर की रोड पर भी कई किलोमीटर का लंबा जाम लगा हैं। यहां पर ट्रैफिक पुलिस भी तैनात है और वाहन को एक-एक कर निकल रही है।

    WhatsApp Image 2026-01-06 at 10.42.50

    कैसे गिरे पत्थर

    यह पत्थर कैसे और क्यों गिरे, इसकी जांच की जा रही है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल को दी थी। थाना पुलिस रात में पहुंची और अंडरपास में यातायात उस समय बंद कराया गया। थोड़ी देर बाद जब पत्थर गिरने बंद हुए तो आवाज बहाल की गई। इसकी जानकारी एनएचएआई को भी दी गई थी।

    खबरें और भी

    WhatsApp Image 2026-01-06 at 10.42.51

    एक कार मालिक मोहित ने बताया कि जब वह रात करीब साढ़े बजे अंडरपास से गुजर रहे थे, इसी दौरान ऊपर से एक पत्थर उनकी गाड़ी के ऊपर आकर गिरा। इससे उनकी विंडशील्ड चकनाचूर हो गई। वह तुरंत गाड़ी से निकाल कर वहां से भागे। इस दौरान पत्थर गिरने से करीब 10 से ज्यादा गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। इन गाड़ियों को वहीं साइड में लगा दिया गया और वाहन चालक वाहन से चले गए। उन्होंने प्रशासन से जांच की मांग की है।

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम के हीरो होंडा चौक अंडरपास में अचानक गिरने लगे पत्थर, कई गाड़ियों के शीशे टूटे

    वाहन चालकों ने भी वहां से जाकर ऊपर देखा, लेकिन उन्हें कुछ भी पता नहीं चला कि वह पत्थर कहां से आए। बताया जा रहा है कि अंडरपास क्षतिग्रस्त हो रहा है। यहीं से ही मलबा टूट कर नीचे गिर रहा है। इससे करीब दो महीने पहले भी अंडरपास से पत्थर गिरे थे।